शिखर धवन खुद के बेटे से नहीं कर पा रहे हैं बात, बल्लेबाज हुआ हद से ज्यादा इमोशनल - क्रिकट्रैकर हिंदी

शिखर धवन खुद के बेटे से नहीं कर पा रहे हैं बात, बल्लेबाज हुआ हद से ज्यादा इमोशनल

शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर के जन्मदिन पर स्पेशल पोस्ट किया शेयर।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज शिखर धवन अपने निजी जीवन को लेकर भी खबरों में रहे है, लेकिन इसे लेकर वो ज्यादा बात नहीं करते। दूसरी ओर धवन अपने बेटे यानी की जोरावर से काफी ज्यादा प्यार करते हैं, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। लेकिन इस बार क्रिकेट का ये गब्बर काफी ज्यादा इमोशनल हो गया है और उनका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया में वापसी को लेकर शिखर धवन के पास है साफ तस्वीर

जी हां, शिखर धवन को टीम इंडिया से खेले 1 साल हो गया है, ऐसे में इस खिलाड़ी को भी पता है कि अब उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी नहीं होगी। टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों को भविष्य के लिए तैयार कर रही है, साथ ही धवन की जगह टीम में आए शुभमन गिल भी बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसे में अब आप धवन को टीम इंडिया में वापस ना देखे।

शिखर धवन बेटे से ना मिलने के गम में डूबे हुए हैं

*शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर के जन्मदिन पर स्पेशल पोस्ट किया शेयर।
*वीडियो कॉल वाली तस्वीर डाल कर गब्बर ने लिखा काफी इमोशनल कैप्शन।
*लिखा- 1 साल हो गया है मिले, 3 महीने से हर जगह से ब्लॉक हूं जहां मैं तुम से बात कर संकू।
*साथ ही धवन ने लिखा- पापा तुम से बहुत प्यार करते हैं और Telepathy से कनेक्ट करते हैं।

अपने बेटे के लिए शिखर धवन का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

अब IPL की तैयारी में जुटा ये बल्लेबाज

दूसरी ओर शिखर धवन अब सिर्फ IPL ही खेलते हैं, ऐसे में अब ये खिलाड़ी साल 2024 के IPL सीजन की तैयारियों में जुट गया है। जहां शिखर अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं, साथ ही वो नेट्स में भी घंटों अभ्यास करते हैं। IPL में धवन ने इस साल पंजाब टीम की कप्तानी की थी, साथ ही अगले साल भी वो टीम के कप्तान बने रहेंगे और टीम ने मिनी ऑक्शन में कई सारे मजबूत खिलाड़ियों को अपने नाम किया है अगले सीजन के लिए।

कुछ ना कुछ शेयर करते ही रहते हैं शिखर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?