इन तीन भारतीय गेंदबाजों ने 2023 में वनडे में लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट
इस साल कई भारतीय खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और कई लोगों का दिल जीता।
अद्यतन - दिसम्बर 26, 2023 10:10 अपराह्न

साल 2023 को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। इस साल कई अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबले खेले गए जिसमें सभी टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की बात की जाए तो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फाइनल में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
इस साल कई भारतीय खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और कई लोगों का दिल जीता। गेंदबाजों ने भी इस साल अपनी छाप छोड़ी। आज हम आपको बताते हैं तीन भारतीय गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने वनडे में 2023 में सबसे ज्यादा विकेट झटके।
3- मोहम्मद शमी (43 विकेट)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मोहम्मद शमी है जिन्होंने इस साल 19 वनडे मैच खेले और 43 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने यह विकेट 16.64 के औसत से अपने नाम किए।
यही नहीं शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और 7 मैच में 24 विकेट झटके थे। वो इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।
मोहम्मद शमी के प्रदर्शन ने तमाम फैंस का दिल जीता। यही नहीं टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी।