केएल राहुल ने अफ्रीका के खिलाफ शतक क्या लगाया, अथिया भाभी के चेहरे पर तुरंत Glow आया! - क्रिकट्रैकर हिंदी

केएल राहुल ने अफ्रीका के खिलाफ शतक क्या लगाया, अथिया भाभी के चेहरे पर तुरंत Glow आया!

आज अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाकर आउट हुए केएल राहुल।

KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)
KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)

केएल राहुल को साउथ अफ्रीका के मैदान काफी पसंद आ रहे हैं, पहले उन्होंने बतौर कप्तान वनडे सीरीज अपने नाम की। उसके बाद आज लाल गेंद के खेल में अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक ठोक दिया, दूसरी ओर उनकी 101 रनों की पारी ने अथिया शेट्टी को ऐसी खुशी दी है कि वो उनके चेहरे पर नजर आ रही है।

शानदार तरीके से पूरा किया केएल राहुल ने अपना शतक

वैसे तो सोशल मीडिया पर फैन्स केएल राहुल को धीमी बल्लेबाजी के लिए काफी ज्यादा Troll करते हैं, लेकिन आज इस बल्लेबाज ने अपनी पारी से सभी के मुंह पर ताला जड़ दिया। जहां राहुल ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन छक्के के साथ अपना शानदार शतक पूरा किया, इससे पहले राहुल अफ्रीका के खिलाफ साल 2021 में भी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शतक ठोक चुके हैं। दूसरी ओर बल्लेबाज केएल राहुल के टेस्ट करियर का ये 8वां शतक है।

केएल राहुल का शतक आया, अथिया भाभी के लिए खुशी लाया

*आज अफ्रीका के खिलाफ 101 रन बनाकर आउट हुए केएल राहुल।
*इस पारी के लिए सुनील शेट्टी के बाद अथिया शेट्टी ने भी लगाई इंस्टा स्टोरी।
*अथिया की इंस्टा स्टोरी में थी राहुल के शतक के बाद वाली एक तस्वीर।
*साथ ही उन्होंने इस तस्वीर पर दिल वाली इमोजी के साथ लिखा संदेश।

अथिया शेट्टी की इंस्टा स्टोरी केएल राहुल के शतक पर

कुछ इस तरह लगाया था इस बल्लेबाज ने शानदार छक्का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

रफ्तार का कहर देखने को मिला था पहले दिन

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद पहली गेंद से ही अफ्रीकी तेज गेंदबाजों का खौफ देखने को मिला। इस दौरान कई तेज गेंद सीधे भारतीय बल्लेबाजों को शरीर पर जा लग रही थी, हमेशा से टेस्ट क्रिकेट के लिए अफ्रीका के पिच तेज और उछाल भरे होते हैं। वहीं टीम इंडिया ने पहली पारी में कुल 245 रन बनाए हैं और इस समय अफ्रीका के बल्लेबाज एक के बाद एक कड़क शॉट मारने में लगे हुए हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?