टीम इंडिया से हमेशा के लिए पत्ता ना कट जाए, इसलिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं युजी चहल
अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का एक भी मैच नहीं खेला था चहल ने।
अद्यतन - दिसम्बर 28, 2023 5:14 अपराह्न

भारतीय टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर युजी चहल का दिनों उनकी किस्मत साथ नहीं दे रही है, कभी इस खिलाड़ी का टीम में चयन नहीं होता है वहीं जब चयन होता है तो खेलना का मौका नहीं मिलता है। लेकिन उसके बाद भी चहल को अभी भी पूरी उम्मीद है और वो लगातार मेहनत करने में जुटे हैं।
उदासी के साथ लौटे हैं युजी चहल साउथ अफ्रीका से
एक बार फिर से युजी चहल की टीम इंडिया में वापसी हुई थी, जहां अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में चयन हुआ था। लेकिन यहां भी चहल को निराशा ही हाथ लगी, इस सीरीज में 3 मैच हुए थे और तीनों ही मैचों में स्पिनर को एक भी मौका नहीं मिला। जिसके कारण खुद युजी और उनके फैन्स काफी ज्यादा ही निराश थे, लेकिन उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट नहीं किया।
युजी चहल मेहनत करना नहीं छोड़ रहे हैं अब
*अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का एक भी मैच नहीं खेला था चहल ने।
*वहीं अब फिटनेस के लिए NCA पहुंच गए हैं स्पिन गेंदबाज युजी चहल।
*NCA से एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने।
*अफगानिस्तान के खिलाफ मिल सकता है चहल को टी20 सीरीज में मौका।
ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है चहल ने
![]()
रोहित शर्मा का साथ दिया है स्पिनर ने
कुछ समय पहले ही मुंबई टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया है, जिसके बाद हार्दिक को ये जिम्मेदारी मिली है। लेकिन इस फैसले से कोई भी खुश नहीं है, इस बीच चहल ने अचानक अपने X अकाउंट की DP को बदल दिया था और रोहित के साथ वाली तस्वीर लगाई थी। जिसके बाद साफ हो गया था कि चहल भी रोहित को कप्तानी से हटाए जाने से खुश नहीं है, वैसे युजी और हिटमैन की दोस्ती भी मैदान के बाहर पक्की है।
वाइफ के साथ चहल का स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट
यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें