ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन का लुफ्त उठा रहे हैं माइकल वॉ - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन का लुफ्त उठा रहे हैं माइकल वॉ

मुकाबले की बात की जाए तो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 187 रन बना लिए हैं।

Michael Vaughan (Photo Source: Twitter)
Michael Vaughan (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉ ने हाल ही में यह बयान दिया है कि उन्हें पाकिस्तान टीम को खेलते हुए देखना काफी अच्छा लगता है क्योंकि उनके प्रदर्शन को लेकर कभी भी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। बता दें, पाकिस्तान टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में मेजबान के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 360 रनों से हराया। पहले टेस्ट में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 318 रन पर ऑलआउट हो गया। इसके बाद पाकिस्तान टीम अपनी पहली पारी में 264 रन ही बना पाई। हालांकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान काफी अच्छी गेंदबाजी की।

माइकल वॉ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘मुझे पाकिस्तान को इस तरह से खेलते हुए देखने में काफी मजा आता है। वो Genius से पहियों तक 10 मिनट में चले जाते हैं।’.

यह रहा माइकल वॉ का ट्वीट:

मुकाबले की बात की जाए तो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 187 रन बना लिए हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एलेक्स कैरी 16* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम की ओर से दूसरी पारी में स्टीव स्मिथ ने 176 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श ने 130 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 96 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने अपने शुरुआती चार विकेट महज 16 रन पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श के बीच पांचवें विकेट के लिए 153 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई।

पाकिस्तान की ओर से अभी तक मीर हमजा और शाहीन शाह अफरीदी ने तीन-तीन विकेट झटके हैं। खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। अब देखना यह होगा कि इस दूसरे टेस्ट मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?