IND vs ENG 2024: स्टीव हार्मिसन के 'भारत से 5-0 से टेस्ट सीरीज हारने लायक है इंग्लैंड' बयान पर भड़के बेन स्टोक्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: स्टीव हार्मिसन के ‘भारत से 5-0 से टेस्ट सीरीज हारने लायक है इंग्लैंड’ बयान पर भड़के बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने स्टीव हार्मिसन के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

Ben Stokes and Steve Harmison. (Image Source: Getty Images)
Ben Stokes and Steve Harmison. (Image Source: Getty Images)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीव हार्मिसन (Steve Harmison) और टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर आमने-सामने आ गए हैं।

स्टीव हार्मिसन (Steve Harmison) का मानना है कि भारत में खेली जाने वाली आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम की जीत की संभावनाएं उनकी तैयारी पर निर्भर करेगी। क्रिकेट कमेंटेटर ने आगे कहा कि अगर इंग्लैंड 25 जनवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से तीन दिन पहले भारत आता है, तो बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की टीम, टीम इंडिया के खिलाफ 5-0 के अंतर से हार का हकदार है।

इंग्लैंड 5-0 से सीरीज हारने के हकदार हैं: Steve Harmison

स्टीव हार्मिसन ने TALKSport क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा: “अगर इंग्लैंड तीन दिन पहले भारत जाता है, तो वे 5-0 से सीरीज हारने के हकदार हैं, वे सच में मात खाने के काबिल हैं। मैं एक बूढ़ा आदमी हूं। और वे यही कहने जा रहे हैं: ‘समय बदल गया है, खेल बदल गया है।’

यहां पढ़िए: कायरन पोलार्ड को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इंग्लैंड टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया

लेकिन मैं आपको बताता हूं, तैयारी नहीं बदली है। आप भारत में न तो कम तैयारी के साथ नहीं जा सकते, और ना ही बहुत अधिक तैयारी के साथ जा सकते हैं। आप भारत में छह सप्ताह पहले पहुंच सकते हैं, जिसके बावजूद आप उस इमोशन के लिए तैयार नहीं हो सकते हैं।”

Ben Stokes ने स्टीव हार्मिसन पर किया पलटवार

जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अब स्टीव हार्मिसन (Steve Harmison) के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वे भारत की दौरे से पहले अबू धाबी में एक कैंप लगाएंगे और यह टेस्ट सीरीज के लिए उनकी तैयारी काफी होनी चाहिए।

बेन स्टोक्स ने X पर लिखा: “गुड जॉब, हम पहले टेस्ट से पहले और अधिक ट्रेनिंग के लिए भारत जाने से पहले एक ट्रेनिंग कैंप के लिए अबू धाबी जा रहे हैं, है ना।” आपको बता दें, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की मेजबानी करेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?