'गेंदबाज को अपनी क्वालिटी के बारे में पता होता है' मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 4 विकेट लेने के बाद Mir Hamza - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘गेंदबाज को अपनी क्वालिटी के बारे में पता होता है’ मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 4 विकेट लेने के बाद Mir Hamza

हाल के दिनों में खराब प्रदर्शन करने के बाद हमजा ने खुद को इंटरनेशनल क्रिकेट में साबित किया है। 

Mir Hamza (Image Credit- Twitter)
Mir Hamza (Image Credit- Twitter)

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान अभी भी मैच में बनी हुई है।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 4 विकेट निकालने वाले पाकिस्तानी पेसर मीर हमजा (Mir Hamza) का अब एक बड़ा बयान सामने आया है। हमजा का कहना है कि गेंदबाज को अपनी क्वालिटी के बारे में पता होता है।

Mir Hamza ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को 262 रनों पर समेटने के बाद मीर हमजा ने तीसरे दिन के बाद पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में कहा- मेरे कुछ सपनों में से एक था कि मैं मेलबर्न में टेस्ट क्रिकेट खेलूं। और यहां पर एक ओवर में दो विकेट लेना मेरे लिए किसी सपने जैसा था।

मैं खुद से कह रहा था कि अगर मुझे देश के लिए क्रिकेट खेलना है तो खुद को साबित करना होगा। अगर आप मेरे पिछले कुछ मैचों पर नजर डालें तो मैंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी, इसलिए मैं इसे बदलना चाहता था।

हमजा ने आगे कहा- गेंदबाज को अपनी क्वालिटी के बारे में पता होता है। कुछ गेंदबाज स्विंग और सीम के लिए जाने जाते हैं तो कुछ अपनी तेज गेंदबाजी के लिए। लेकिन जो मायने रखता है वो है बल्लेबाज को परेशान करना। फिर चाहे आप इसे स्विंग और सीम से करें या तेज गेंदबाजी से, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

दूसरी ओर, आपको इस दूसरे टेस्ट मैच का हाल बताएं तो पाकिस्तान को दूसरी पारी में जीत के लिए 316 रनों की जरूरत है। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या पाकिस्तान ऐसा करने में कामयाब रहती है या नहीं?

ये भी पढ़ें- SA vs IND: दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए Temba Bavuma, जाने बड़ी वजह

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?