इन दिनों टाइम पास करने में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, नहीं छोड़ रहे हैं कोई कमी - क्रिकट्रैकर हिंदी

इन दिनों टाइम पास करने में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, नहीं छोड़ रहे हैं कोई कमी

फिर से फैन्स के साथ शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है शेयर।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी टेस्ट सीरीज का मोहम्मद शमी हिस्सा नहीं है, जिसका कारण है उनको लगी चोट। इसी चोट के कारण वो फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए थे और अब वो क्रिकेट से दूर हो गए हैं। दूसरी ओर अब शमी सोशल मीडिया के मैदान पर खासे एक्टिव हो गए हैं और टाइम पास के लिए नई-नई चीजें कर रहे हैं।

टीम इंडिया को खली मोहम्मद शमी की कमी

जी हां, साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को पारी और 32 रनों से पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह मात दी, वहीं इस मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी पुरी तरह फेल रही। इसी के साथ ही गेंदबाज भी संघर्ष करते हुए नजर आए, जिसके बाद साफ हो गया कि टीम को मोहम्मद शमी की कमी खल रही थी और शमी टीम के साथ होते तो नतीजा कुछ अलग होता।

ये अवतार पहली बार देख रहे हैं मोहम्मद शमी

*फिर से फैन्स के साथ शमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है शेयर।
*इन तस्वीरों में शमी अपने Pet Dogs के साथ में खेलते हुए आ रहे हैं नजर।
*वहीं फैन्स को भी शमी का ये अवतार आया है काफी ज्यादा ही पसंद।
*इन दिनों ज्यादा से ज्यादा समय ये तेज गेंदबाज अपने घर पर बिता रहा है।

मोहम्मद शमी की नई तस्वीरों पर डालते हैं एक नजर

जब अलग खेल खेलता हुआ नजर आया ये खिलाड़ी

किसने ली टीम इंडिया में शमी की जगह?

पहला टेस्ट मैच हारने के बाद टीम इंडिया अब हरकत में आ गई है, जहां शमी की जगह अब दूसरे टेस्ट से ठीक पहले नई तेज गेंदबाजी की एंट्री हुई है। जहां युवा तेज गेंदबाज आवेश खान को टीम इंडिया में शामिल किया है, वनडे सीरीज में आवेश ने कमाल का प्रदर्शन किया था अर्शदीप के साथ मिलकर। अफ्रीका टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है, वहीं सीरीज का आखिरी और दूसरा मैच 3 जनवरी से खेला जाएगा। जिसे लेकर टीम इंडिया में बदलाव हो सकते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?