AUS vs PAK: तो यह खिलाड़ी हो सकता है टेस्ट प्रारूप में डेविड वार्नर का विकल्प... - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: तो यह खिलाड़ी हो सकता है टेस्ट प्रारूप में डेविड वार्नर का विकल्प…

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 रनों से हराया।

Andrew McDonald And David Warner (Photo Source: Twitter)
Andrew McDonald And David Warner (Photo Source: Twitter)

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 79 रनों से हराया। इससे पहले मेजबान ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 360 रनों से मात दी थी। इस समय तीन मैच की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है।

तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहा है। तमाम लोग इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, यह मैच टेस्ट प्रारूप में डेविड वार्नर के लिए अंतिम मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया टीम उन्हें काफी अच्छी तरह से फेयरवेल देना चाहेगी। फिलहाल तमाम लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि डेविड वार्नर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कौन उनकी जगह लेगा?

कुछ लोगों का मानना है कि युवा खिलाड़ी मार्कस हैरिस डेविड वार्नर की जगह टेस्ट क्रिकेट में आसानी से ले सकते हैं क्योंकि उनका प्रदर्शन इस फॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है। वहीं कुछ का कहना है कि मैट रेनशॉ को डेविड वार्नर के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह टेस्ट टीम की ओपनिंग करनी चाहिए। कुछ लोगों ने कैमरून बैनक्राफ्ट का भी नाम दिया है।

30 दिसंबर को चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम की घोषणा करने के लिए मीटिंग की। ऑस्ट्रेलिया टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा कि डेविड वार्नर के रिप्लेसमेंट की घोषणा तब होगी जब चयनकर्ता वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान करेंगे।

सभी विकल्प पर जोर दिया जाएगा: एंड्रयू मैकडोनाल्ड

ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच ने कहा कि, ‘सभी विकल्प पर जोर दिया जाएगा। जब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की डेडलाइन नहीं आ जाती तब तक हम कोई भी फैसला नहीं लेंगे। कुछ विकल्प है और सभी काफी अच्छे हैं। मैं उनमें से हूं जो एक बार फैसला ले लेता है तो एकदम समय पर उसके बारे में बताता है। तब तक सब लोग इस चीज पर बातचीत करेंगे।

कैमरून ग्रीन जो टॉप 6 बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है उन पर भी निगाहें होंगी। डेविड वार्नर ने हैरिस का नाम लिया है लेकिन वो चयनकर्ता नहीं है। सभी खिलाड़ी काफी अच्छे हैं और हम उनके विकल्प पर भी निगाहें रखे हुए हैं। उन्होंने जिस भी खिलाड़ी का नाम लिया है इसका मतलब यह नहीं है कि बाकी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलेगा। फिलहाल हम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए जब टीम का ऐलान करेंगे तब सभी को उनके विकल्प के बारे में भी पता चल जाएगा।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?