शुभमन गिल ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में एक बड़ी गलती….: सुनील गावस्कर के इस बयान से कितना सहमत हैं आप?
सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एक पारी और 32 रनों से मात दी।
अद्यतन - Dec 30, 2023 7:46 pm

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल के आउट होने को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें, सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को एक पारी और 32 रनों से मात दी। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और यही वजह थी कि टीम पहले मैच को जीत नहीं पाई।
शुभमन गिल की बात की जाए तो पहले टेस्ट की दूसरी पारी में वो मात्र 26 रन बनाकर आउट हो गए। गिल का विकेट मार्को जानसेन ने झटका। सुनील गावस्कर के मुताबिक शुभमन गिल ने एक बड़ी गलती कर दी। पूर्व कप्तान के मुताबिक अगर युवा खिलाड़ी ने उस गेंद को मिड ऑन की ओर खेल होता तो शायद वो आउट ना होते।
स्पोर्ट्सकीड़ा के मुताबिक सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘लेंथ बहुत अच्छी थी लेकिन शुभमन गिल से एक बड़ी गलती हो गई। अगर उन्होंने मिड विकेट की जगह मिड ऑन की ओर शॉट खेल होता तो शायद वो आउट ना होते। बाला बिल्कुल भी सीधे नहीं था और गेंद बल्ले से लग रही थी यह साफ दिख रहा था।
मार्को जानसेन ने काफी आक्रामक गेंदबाजी की और शुभमन गिल का विकेट अपने नाम किया। वो लगातार युवा खिलाड़ी के पैड पर गेंदबाजी कर रहे थे।’
दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 3 जनवरी से केपटाउन में हो रही है
बता दें, दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच की शुरुआत 3 जनवरी से केपटाउन में हो रही है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। पहले टेस्ट मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था जबकि दूसरी पारी में विराट कोहली ने बहुमूल्य पारी खेली थी।
पहले मैच में इन दोनों के अलावा किसी भी खिलाड़ी ने ना तो अच्छी बल्लेबाजी की थी और ना ही गेंदबाजी। फिलहाल तमाम भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच को भारतीय टीम अपने नाम करें। अब देखना यह है कि भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच को जीतती है या मेजबान इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम करती है?