AUS vs PAK 2023-24: फेयरवेल टेस्ट से पहले डेविड वार्नर की बैगी ग्रीन हुई चोरी; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने चुराने वाले के लिए शेयर किया इमोशनल मैसेज - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK 2023-24: फेयरवेल टेस्ट से पहले डेविड वार्नर की बैगी ग्रीन हुई चोरी; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने चुराने वाले के लिए शेयर किया इमोशनल मैसेज

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।

David Warner. (Image Source: Instagram/Getty Images)
David Warner. (Image Source: Instagram/Getty Images)

Pakistan’s tour of Australia 2023-24, AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (David Warner) टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाने वाला तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच बाएं-हाथ के बल्लेबाज का इस प्रारूप में आखिरी मैच होगा।

इस बीच, डेविड वार्नर (David Warner) के साथ उनके फेयरवेल टेस्ट मैच से पहले एक अजीब घटना घटी, जिससे वह इमोशनल हो गए हैं। दरअसल, SCG टेस्ट से पहले डेविड वार्नर की बैगी ग्रीन कैप चोरी हो गई है। यह वही प्रतिष्ठित और कीमती कैप है, जो हर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के लिए बेहद कीमती होती है, और फेयरवेल मैच से पहले अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज की चोरी हो गई है।

फेयरवेल टेस्ट से पहले David Warner की बैगी ग्रीन एयरपोर्ट से हुई गायब

डेविड वार्नर (David Warner) ने आज 2 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को बताया कि सिडनी पहुंचने पर उनका बैकपैक, जिसमें उनका बैगी ग्रीन था, चोरी हो गया है। वार्नर ने दावा किया है कि किसी ने उनके सामान से उनका बैग निकाल लिया है। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने वादा किया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) या फिर वह खुद उस दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, बस उन्हें उनका बैग लौटा दें।

यहां पढ़िए: AUS vs PAK 2023-24: पाकिस्तान के लिए बड़ी खुशखबरी, SCG टेस्ट में खेल सकते हैं अबरार अहमद!

डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर लिखा: “हेलो गाइस, मेरा बैकपैक, जिसमें मेरा बैगी ग्रीन था, मेरे सामान से निकाल लिया गया है, जिसे कुछ दिन पहले मेलबर्न एयरपोर्ट पर ले जाया गया था और @qantas से सिडनी के लिए उड़ान भरी गई थी। @qantas ने कहा है कि उन्होंने अपने कैमरे की जांच की है और उन्होंने किसी को भी हमारा बैग खोलते और बैकपैक लेते हुए नहीं देखा है। हालांकि, वहां एक ब्लाइंड स्पॉट हैं।

अगर एयरपोर्ट से सामान ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनी के लिए काम करने वाले या फिर @qantas के लिए काम करने वाले ने मेरा बैकपैक गलती से ले लिया हो तो, उन्हें लौटा दें। अगर आपको बस मेरा बैकपैक चाहिए था, तो मेरे पास एक है। अगर इस जल्द से जल्द से लौटा दिया जाए, तो मैं आपका आभारी रहूंगा। धन्यवाद।”

यहां देखिए डेविड वार्नर की अपील का वीडियो –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by David Warner (@davidwarner31)

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?