SA vs IND: केपटाउन में बजा 'राम सिया राम', केशव महाराज का जोरदार तरीके से किया विराट कोहली ने क्रीज पर स्वागत - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND: केपटाउन में बजा ‘राम सिया राम’, केशव महाराज का जोरदार तरीके से किया विराट कोहली ने क्रीज पर स्वागत

मुकाबले की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही और 55 रन पर ऑलआउट हो गई।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

इस समय दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच Newlands Cricket Ground, केपटाउन में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडर केशव महाराज जब बल्लेबाजी करने आए तब विराट कोहली ने उनका स्वागत काफी शानदार तरीके से किया।

बता दें, जब केशव महाराज बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरे तब बैकग्राउंड में राम सिया राम गाना बज रहा था और तब ही भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने भगवान राम के ‘धनुष’ का पोज किया। विराट कोहली की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यही नहीं केशव महाराज विराट कोहली के इस पोज को देखकर हंसे भी और फिर दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। इस मैच में केशव महाराज अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 13 गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट मुकेश कुमार ने झटका।

दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में सिर्फ 55 रन ही बना पाया

मुकाबले की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही और 55 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 6 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज ने 9 ओवर में 15 रन दिए और दक्षिण अफ्रीका के छह बल्लेबाजों को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

मोहम्मद सिराज के अलावा जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सिर्फ दो ही बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार कर पाए। David Bedingham ने 17 गेंद में दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए जबकि Kyle Verreynne ने 15 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पहली पारी में अपना काम काफी अच्छी तरह से निभाया है और अब टीम के बल्लेबाजों को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?