अरे! अरे! विराट की अनुष्का, तो केएल की अथिया पहुंची केपटाउन, स्टेडियम में मैच देखने का कर रही हैं काम - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे! अरे! विराट की अनुष्का, तो केएल की अथिया पहुंची केपटाउन, स्टेडियम में मैच देखने का कर रही हैं काम

इस मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Anushka Sharma and Athiya Shetty (Pic Source-Twitter)
Anushka Sharma and Athiya Shetty (Pic Source-Twitter)

इस समय दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच Newlands Cricket Ground, केपटाउन में खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ और टीम अपनी पहली पारी में 55 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस मैच में भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और 9 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज के सामने किसी भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज की एक न चली। यही नहीं जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट झटके। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और मेजबान को पहली पारी में ही बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया।

हालांकि मैच के दौरान भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी को मैच का लुफ्त उठाते हुए देखा गया। बता दें, अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी दोनों ही काफी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हैं।

अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल को चीयर करने Newlands Cricket Stadium आई हुई है।

दक्षिण अफ्रीका टीम अपनी पहली पारी में 55 रन पर सिमटी

दक्षिण अफ्रीका की ओर से सिर्फ दो ही बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार कर पाए। David Bedingham ने 17 गेंद में दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए जबकि Kyle Verreynne ने 15 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने पहली पारी में अपना काम काफी अच्छी तरह से निभाया है और अब टीम के बल्लेबाजों को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।

बता दें, मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच एक पारी और 32 रनों से अपने नाम किया था। दो मैच की टेस्ट सीरीज में मेजबान 1-0 से आगे है। अब देखना यह है कि दूसरे टेस्ट मैच को कौन अपने नाम करता है?

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?