अंतिम 6 विकेट खोए बिना रन बनाए, यह हाल रहा भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में - क्रिकट्रैकर हिंदी

अंतिम 6 विकेट खोए बिना रन बनाए, यह हाल रहा भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में

भारतीय टीम भी इस मैच में अपनी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 153 रन पर ऑलआउट हो गई।

SA vs IND (Pic Source-Twitter)
SA vs IND (Pic Source-Twitter)

इस समय दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच Newlands Cricket Ground, केपटाउन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका को उनकी पहली पारी में 55 रन पर ऑलआउट किया।

जवाब में भारतीय टीम भी इस मैच में अपनी पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 153 रन पर ऑलआउट हो गई। बता दें, एक समय भारतीय टीम के 153 रन पर चार विकेट गिर गए थे। हालांकि इसके बाद टीम ने बिना रन बनाए अपने 6 विकेट खो दिए। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि टीम ने महज दो ओवर के भीतर ही अपने 6 विकेट खो दिए और एक रन भी नहीं बनाया।

लुंगी एंगीडी ने एक ही ओवर में तीन विकेट हासिल किए। इसके अगले ही ओवर में कगिसो रबाडा ने भी तीन विकेट झटके। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने 59 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए जबकि कप्तान रोहित शर्मा ने 39 रनों का योगदान दिया। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 36 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगीडी, कगिसो रबाडा और Nandre Burger ने 3-3 विकेट झटके।

भारत ने पहली पारी में बनाई 98 रनों की बढ़त

भले ही भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 153 रन पर ऑलआउट हो गई हो लेकिन वो अभी भी इस मैच में काफी आगे है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने पहली पारी में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और दक्षिण अफ्रीका को 55 रन पर ऑलआउट कर दिया था। पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने 9 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। यही नहीं मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट झटके थे।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने जो गलती पहली पारी में की है उसे वो अपनी दूसरी पारी में दोहराना नहीं चाहेंगे। बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 32 रनों से हराया था। अब देखना यह होता है कि दूसरा टेस्ट मैच कौन अपने नाम करता है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?