ICC Awards 2023: आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर में यह खिलाड़ियों का नाम है शामिल, जाने पूरी लिस्ट के बारे में यहां
ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इसी वजह से उन्हें इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
अद्यतन - Jan 4, 2024 5:29 pm

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आईसीसी अवार्ड 2023 के शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों के दूसरे बैच का खुलासा किया। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इसी वजह से उन्हें इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
ICC पुरुष बल्लेबाजी रैंकिंग 2023 में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को शामिल किया गया है। शुभमन गिल ने 2023 में 1584 रन बनाए हैं। यही नहीं उन्होंने आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड दो बार हासिल किया।
शुभमन गिल के साथ इस दौड़ में उनके टीम के साथ ही विराट कोहली भी है जिन्होंने आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वनडे में साल 2023 में उन्होंने 6 शतक जड़े। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस लिस्ट में शामिल है। मोहम्मद शमी ने साल 2023 में वनडे में कुल 43 विकेट अपने नाम किए हैं। आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में शमी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड के Daryl Mitchell भी है। उन्होंने भी 2023 साल में न्यूजीलैंड की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।
महिला खिलाड़ियों ने भी किया बेहतरीन प्रदर्शन
आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर की लिस्ट में कई ऑलराउंडर शामिल है। इंग्लैंड की अनुभवी ऑलराउंडर Nat Sciver Brunt को एक बार फिर से इस लिस्ट में शामिल किया गया है। 2023 साल में उन्होंने वनडे में तीन शतक जड़े थे। श्रीलंका टीम की कप्तान चमारी अट्टापट्टू को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।
बता दें, तमाम फैंस की वोटिंग के रिजल्ट को मिलकर ही आईसीसी विजेता खिलाड़ियों के बारे में घोषणा करेगा। आईसीसी अवार्ड 2023 के विजेता की घोषणा जनवरी 2024 में होगी।
यह रही लिस्ट:
आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर:
विराट कोहली, शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, डेरिल मिचेल
आईसीसी महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर:
एश्ले गार्डनर, चमारी अट्टापट्टू, अमेलिया केर, Nat Sciver-Brunt
आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर:
मार्क चेपमैन, सिकंदर रजा, सूर्यकुमार यादव, अल्पेश रमजानी
आईसीसी महिला टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर:
चमारी अटापट्टू, सोफी एक्लेस्टोन, हेली मैथ्यूज, एलिस पेरी
आईसीसी इमर्जिंग मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर:
गेराल्ड कोएट्जी, यशस्वी जायसवाल, दिलशान मदुशंका, रचिन रवींद्र
आईसीसी एमर्जिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर:
मारुफा अख्तर, लॉरेन बेल, डार्सी कार्टर, फोएबे लिचफील्ड