Ranji Trophy 2024: भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर फर्जीवाड़ा आया सामने; ओडिशा के रणजी प्लेयर पर गिरी BCCI की गाज
सुमित शर्मा जारी रणजी ट्रॉफी 2024 के लिए ओडिशा टीम का हिस्सा थे।
अद्यतन - Jan 7, 2024 7:00 pm

भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर उम्र को लेकर एक धोखाधड़ी का केस सामने आया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कथित तौर पर ओडिशा के एक क्रिकेटर सुमित शर्मा (Sumit Sharma) को उम्र को लेकर धोखाधड़ी के लिए दो साल के लिए किसी भी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने से बैन कर दिया है।
BCCI की अनुशासनात्मक समिति ने कई फर्जी आयु प्रमाण पत्र बनाने के लिए सुमित के खिलाफ कार्रवाई की है। खबरों के अनुसार, ओडिशा के इस क्रिकेटर ने 2015-16 में जूनियर स्तर पर खेलते समय जो प्रमाणपत्र बनाए थे और सीनियर टीम के लिए जो प्रमाणपत्र दिए थे, वे अलग-अलग थे। आपको बता दें, सुमित शर्मा एक ऑलराउंडर हैं, जो बाएं-हाथ के बल्लेबाज हैं और ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी करते हैं।
Sumi Sharm पर BCCI ने लगाया बैन
यह ऑलराउंडर आज यानी 5 जनवरी से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी 2024 के लिए ओडिशा टीम का हिस्सा थे, और 4 जनवरी को को बड़ौदा के खिलाफ ओडिशा का पहला मैच खेलने के लिए वडोदरा पहुंचे थे। सुमित शर्मा की धोखाधड़ी के बाद ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति ने तारिणी सा को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में अपनी रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल किया है।
यहां पढ़िए: जनवरी 5- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
OCA सचिव संजय बेहरा ने एक प्रेस बयान में कहा: “ओडिशा सीनियर पुरुष टीम के खिलाड़ी सुमित शर्मा को बीसीसीआई ने दो साल के लिए बोर्ड के किसी भी घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए बैन कर दिया है, क्योंकि उन्होंने कई आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए हैं। साल 2015-16 में जूनियर स्तर पर खेलते समय उनके द्वारा बनाए गए प्रमाणपत्र वर्तमान सीजन के लिए बनाए गए प्रमाणपत्रों से अलग हैं।”
ऐसा रहा अब तक मैच का हाल
अगर मैच की बात करे तो पहले दिन लंच के समय बड़ौदा ने ओडिशा के खिलाफ 92/3 का स्कोर बना लिया है। ज्योटनिल सिंह के 51* रन ने विष्णु सोलंकी की अगुवाई वाली मेजबान टीम को मैच में बनाए रखा है, क्योंकि उनका टॉप आर्डर पहले दिन बुरी तरह विफल रहा। राजेश मोहंती और सूर्यकांत प्रधान ने एक-एक विकेट लिया, और अब ओडिशा बड़ौदा को जल्दी समेटने की कोशिश करेगा।