रणजी ट्राॅफी में 12 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी क्या अपनी असल उम्र छिपा रहे हैं? देखें वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

रणजी ट्राॅफी में 12 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी क्या अपनी असल उम्र छिपा रहे हैं? देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो के अनुसार वैभव सितंबर 2023 में ही 14 साल के हो चुके हैं। 

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)
Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter X)

कल 5 जनवरी को रणजी ट्राॅफी का जारी सीजन शुरू हुआ। इस सीजन में मुंबई के खिलाफ मैच में बिहार की ओर से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने सुर्खियां बटोरी थी। बता दें कि उन्होंने इस मैच में डेब्यू किया। डेब्यू के वक्त उनकी उम्र 12 साल 284 दिन थी। इसके साथ ही वह रणजी इतिहास में डेब्यू करने वाले चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे।

लेकिन अब खबर आ रही है कि वैभव ने अपनी उम्र के साथ छेड़छाड़ की है। बता दें कि उनके डेब्यू के बाद से इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह खुद अपनी उम्र 14 साल पूरी होते बता दें हैं। इस वीडियों में बिहार प्रीमियर लीग 2023 में उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें जब रिपोर्टर उनसे उनकी वास्तविक उम्र पूछता है तो वह कहते हैं कि इस साल सिंतबर में वह 14 साल के हो जाएंगे।

देखें इंटरनेट पर वायरल वीडियो

हालांकि, रणजी ट्राॅफी 2023-24 में उनकी जन्मतिथि आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार मार्च 2011 बताई गई है। लेकिन इस वायरल वीडियो की माने तो वैभव सूर्यवंशी खुद के माध्यम से बता रहे हैं वह सितंबर में 14 साल के होने वाले हैं।

दूसरी ओर, इन अटकलों के बीच वैभव की सही उम्र का पता तो जांच आने के बाद ही पता लग पाएगा। लेकिन मोटे तौर पर कहें तो ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को दिए दस्तावेजों के अनुसार अपनी असली उम्र छिपाई है। साथ ही बता दें कि वह बिहार प्रीमियर लीग में समस्तीपुर के लिए ओपनिंग करने के आते थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें- SA vs IND: ‘यह हमारी सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक’ केप टाउन में पहली टेस्ट जीत हासिल करने के बाद Rohit Sharma

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?