SA vs IND: 'यह हमारी सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक' केप टाउन में पहली टेस्ट जीत हासिल करने के बाद Rohit Sharma - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND: ‘यह हमारी सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक’ केप टाउन में पहली टेस्ट जीत हासिल करने के बाद Rohit Sharma

भारत ने मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया था।

Rohit Sharma. (Image Source: X)
Rohit Sharma. (Image Source: X)

भारतीय क्रिकेट टीम ने कल 4 जनवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी। तो वहीं इस जीत के साथ भारत दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म करने में सफल रहा।

साथ ही बता दें कि यह भारतीय टीम की पिछले सात टेस्ट मैचों में केप टाउन में पहली जीत थी। दूसरी ओर, अब इस जीत को लेकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा बयान सामने आया है। रोहित का कहना है कि यह हमारी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैच जीतों में से एक है।

Rohit Sharma ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि केप टाउन टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को पस्त करने के बाद पोस्ट मैच के दौरान रोहित शर्मा ने का- यह हमारी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैच जीतों में से एक होगी। यहां केप टाउन में इससे पहले जीत हासिल नहीं की थी, तो जाहिर तौर पर यह हमारी यहां हासिल की गई जीतों में सबसे ऊपर है। आप टेस्ट मैचों की तुलना नहीं कर सकते हैं, क्योंकि यह बहुत कठिन है। हर एक टेस्ट मैच का अपना महत्व होता है।

रोहित ने आगे कहा- गाबा (2021) में जो हमने टेस्ट मैच जीता था, उधर ऑस्ट्रेलिया आखिरी बार टेस्ट मैच में 1988 में हारा था। लगभग 32 साल बाद हमने वहां पर कोई टेस्ट मैच जीता। यह एक तरह से उनका किला बन गया था, यहां वे टेस्ट मैच नहीं हारते थे।

इसलिए आप टेस्ट मैचों की तुलना नहीं कर सकते, लेकिन यहां जीत हासिल करना हमारे लिए बड़ी बात है क्योंकि यहां हम पहली बार जीते हैं। इससे पता चलता है कि यहां प्रदर्शन करना कितना महत्वपूर्ण है। मैं इस तरह के मैच में जीत हासिल करने के लिए पूरी टीम को क्रेडिट देता हूं।

ये भी पढ़ें- ‘यदि SA20 नहीं होता है, तो हमारे पास टेस्ट क्रिकेट ही नहीं होगा’ न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर साउथ अफ्रीकी कोच Shukri Conrad

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?