अमेरिकन प्रीमियर लीग में अंपायर विवाद के बाद मैच फिक्सिंग ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अमेरिकन प्रीमियर लीग में अंपायर विवाद के बाद मैच फिक्सिंग ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी!

लीग के दौरान खिलाड़ियों से साधा गया था संपर्क

American Premier League (Image Credit- Twitter X)
American Premier League (Image Credit- Twitter X)

अमेरिकन क्रिकेट फैंस के लिए साल 2023 किसी सपने से कम नहीं रहा है। बता दें कि फ्लोरिडा के लाउडरहिल में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मैच आयोजित होने के बाद यहां पर मेजर लीग क्रिकेट  (MLC) का पहला सीजन खेला गया। तो वहीं इसके बाद क्रिकेट फैंस को अमेरिकन प्रीमियर लीग (APL) भी देखने को मिली।

दूसरी ओर, अमेरिकन प्रीमियर लीग का हाल में ही खत्म हुआ सीजन काफी विवादों से भरा रहा था, जिसमें अंपायर की बकाया मैच फीस जैसे किस्से शामिल थे। तो वहीं अब खबर आ रही है कि इस सीजन में मैच फिक्सिंग भी देखने को मिली थी।

गौरतलब है कि लीग के सेमीफाइनल मैच में अंपायर्स ने बकाया पैसे ना मिलने के बाद अंपायरिंग करने से मना कर दिया। तो इसके बाद बैटिंग करनेवाली टीम के खिलाड़ी और टीम ओनर के कुछ जान पहचान वाले लोग कान में एयरपाॅड्स लगाकर अंपायरिंग करने उतरे थे, जिसके बाद मैच में फिक्सिंग को लेकर और भी बड़ी खबरें सामने आनी लगी थी।

खिलाड़ियों से साधा गया था संपर्क

तो वहीं अब लीग से जुड़े एक खिलाड़ी ने अंपायर विवाद के अलावा फिक्सिंग को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। क्रिकबज की रिपोर्ट्स की माने तो सूत्रों से पता चला कि खिलाड़ियों को कथित तौर पर टूर्नामेंट मालिक के निर्देश के तहत मैच फिक्स करने का आग्रह करने वाले कई फोन कॉल आए।

दूसरी ओर, इस खिलाड़ी ने नाम ना उजागर करने की शर्त पर क्रिकबज को बताया- जहाँ तक मुझे पता है, मीर (जय मीर) ने केवल तीन टीमें बेचीं थी भारतीय, अफगान और ऑस्ट्रेलियाई। हमने बाकी चार टीमों के लिए कभी कोई अन्य मालिक नहीं देखा। ऐसा लगता है जैसे उसने बाकी टीमों को अकेले ही इकट्ठा किया हो।

ये भी पढ़ें- SA vs IND: ‘यह हमारी सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक’ केप टाउन में पहली टेस्ट जीत हासिल करने के बाद Rohit Sharma

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?