ये क्या! टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते ही, नशे में चूर हो गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या! टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते ही, नशे में चूर हो गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर

आज खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का टेस्ट करियर।

David Warner (Image Credit- Instagram)
David Warner (Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया से खेलते हुए डेविड वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट में कई बड़ी पारियां खेली है, साथ ही उनकी पारियों के बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम ने जीत की कहानी भी लिखी है। लेकिन अब आने वाले समय वॉर्नर आपको टेस्ट क्रिकेट में नजर नहीं आने वाले हैं, जहां उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है और उसके बाद वो काफी इमोशनल भी नजर आए।

डेविड वॉर्नर के करियर पर एक बड़ा धब्बा भी है

जी हां, भले ही डेविड वॉर्नर के नाम टेस्ट क्रिकेट में ढेर सारे रिकॉर्ड हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए एक टेस्ट मैच के दौरान उन्होंंने एक ऐसा कांड किया था जो उनके करियर पर कभी ना मिटने वाला धब्बा लगा गया। साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी वॉर्नर, स्मिथ और बैनक्राफ्ट ने गेंद छेड़छाड़ की थी, जिसमें सैंड पेपर का इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद तीनों खिलाड़ियों पर बैन लगा था, जो सभी के करियर पर कभी ना मिटने वाला दाग है।

नशे में चूर हो गए हैं भाई, डेविड वॉर्नर तो

*आज खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का टेस्ट करियर।
*पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेला वॉर्नर ने।
*मैच खत्म होने के बाद इंस्टा स्टोरी पर शराब की बोतलों की लगाई इंस्टा स्टोरी।
*आज ये खिलाड़ी रात भर करने वाला है परिवार-दोस्तों के साथ जमकर पार्टी।

डेविड वॉर्नर की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

ICC ने बल्लेबाज के लिए खास पोस्ट किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

कैसा रहा आखिरी मैच में वॉर्नर का प्रदर्शन?

ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया है, जहां पैट कमिंस की कप्तानी में टीम ने ये सीरीज 3-0 से जीती है। वहीं डेविड वॉर्नर अपने करियर के आखिरी टेस्ट मैच में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं, पाक के खिलाफ पहले पारी में उन्होंने 34 रनों की पारी खेली और दूसरी पारी में वो अर्धशतक लगाकर आउट हुए यानी की उनके खाते में कुल 57 रन आए।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?