BAN vs IND: टेक्निकल परेशानी की वजह से बाल-बाल बचें शुभमन गिल
बांग्लादेश और भारत के बीच चट्टोग्राम में खेले जा रहे पहले टेस्ट का तीसरा देना आज शुरू हो चुका है।
अद्यतन - दिसम्बर 16, 2022 2:42 अपराह्न

बांग्लादेश और भारत के बीच चट्टोग्राम में खेले जा रहे पहले टेस्ट का तीसरा देना आज शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को उनकी पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत की दूसरी पारी में कप्तान केएल राहुल 23 रन बनाकर आउट हो गए।
इस पारी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टेक्निकल परेशानी की वजह से आउट होने से बाल-बाल बचे। बता दें, भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल के पैड पर गेंद जा लगी जिसपर ऑन-फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया। मेजबान टीम इस फैसले पर डीआरएस नहीं ले सकी। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय गेंद ट्रैकिंग कैमरा सही तरीके से काम नहीं कर रहा था।
शुभमन गिल ने भारतीय टीम को जबरदस्त शुरुआत दी और शानदार तरीके से नाबाद अर्धशतक जड़ा। दूसरी पारी का 32वां ओवर फेंकने आए यासिर अली की पहली गेंद गिल के पैड पर जा लगी। ऑन फील्ड अंपायर को यह आउट नहीं लगा और इसीलिए उन्होंने अपना फैसला नॉट आउट सुनाया।
#INDvBAN Shakib Al Hasan looks in the mood of kicking the stumps again as Gill survives because DRS was down during a not out close call of umpire. pic.twitter.com/RNFzqLu1nW
— Gautam (@brainfulfool) December 16, 2022
बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन को यह फैसला सही नहीं लगा और उन्होंने डीआरएस की मांग की। हालांकि टेक्निकल परेशानी की वजह से अंपायर ने ऐसा करने से मना कर दिया। वैसे भी अगर यह डीआरएस ले भी लिया जाता तो भी भारतीय बल्लेबाज बच जाते क्योंकि रीप्ले में देखा गया कि गेंद ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी।
टेक्निकल परेशानी में फंसी बांग्लादेशी टीम
शाकिब अल हसन इस बात से काफी नाराज थे कि डीआरएस की मांग पूरी नहीं हो सकी। हालांकि भारतीय टीम ने दूसरी पारी के जबरदस्त शुरुआत की है और अभी तक के मुकाबले को देखकर कहा जा सकता है कि यह मैच मेजबान के हाथों से काफी दूर चला गया है।
भारतीय टीम में अभी तक 400 रन के आंकड़े को छू लिया है और वो तीसरे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेगी और बांग्लादेश को एक विशाल लक्ष्य देना पसंद करेगी। चेतेश्वर पुजारा ने भी गिल का काफी अच्छा साथ दिया है।