Yuzvendra Chahal ने सेलेक्टर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, विजय हजारे में पूरा किया बड़ा ख्वाब - क्रिकट्रैकर हिंदी

Yuzvendra Chahal ने सेलेक्टर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब, विजय हजारे में पूरा किया बड़ा ख्वाब

घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का हो चुका है आगाज।

Yuzvendra Chahal (Image Credit-Instagram)
Yuzvendra Chahal (Image Credit-Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए जैसे ही टीम इंडिया का ऐलान हुआ, वैसे ही Yuzvendra Chahal को एक बड़ा झटका लगा। जहां इस स्पिन गेंदबाज का नाम इस सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में नहीं था, उसके बाद भी चहल ने हार नहीं मानी और अब वो घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। जहां उन्होंने खुद के प्रदर्शन से सेलेक्टर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है और विजय हजारे ट्रॉफी में आज बेहद दमदार गेंदबाजी की है इस स्पिनर ने।

2 बड़े और टूर्नामेंट नहीं खेले थे Yuzvendra Chahal ने

टीम इंडिया ने इस साल श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2023 अपने नाम किया था, उस टूर्नामेंट के लिए भी Yuzvendra Chahal को नहीं चुना गया था। उसके बाद वर्ल्ड कप 2023 के लिए भी चहल का चयन टीम इंडिया में नहींं हुआ, ऐसे में इस खिलाड़ी ने बयान देते हुए कहा था कि उन्हें इस सब चीजों की आदत से ही हो गई है और अब सिर्फ आगे बढ़ने की सोचते हैं।

Yuzvendra Chahal ने अपनी गेंदबाजी से दिया सेलेक्टर्स को जवाब

*घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी का हो चुका है आगाज।
* Yuzvendra Chahal हरियाणा टीम से खेल रहे हैं ये टूर्नामेंट।
*हरियाणा बनाम उत्तराखंड के मैच में चहल ने की शानदार गेंदबाजी।
*स्पिन गेंदबाज ने इस मैच में उत्तराखंड के 6 बल्लेबाजों को किया आउट।

एक नजर Yuzvendra Chahal के प्रदर्शन पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

टीम इंडिया की हार पर ये पोस्ट किया था चहल ने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

कैसा रहा है इस खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर?

युजी चहल टीम इंडिया से लगातार वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते हुए आए हैं, लेकिन उन्होंने आज तक उन्होंने भारतीय टीम से टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है। चहल ने टीम इंडिया से कुल 72 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 121 विकेट हैं। तो टी20 इंटरनेशनल में चहल ने दमदार गेंदबाजी करते हुए 80 मैचों में 96 विकेट अपने नाम किए हैं। IPL में ये स्पिन गेंदबाज काफी लंबे समय तक RCB टीम का हिस्सा था, उसके बाद चहल राजस्थान टीम में शामिल हो गए।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?