बल्लेबाज केएल राहुल का क्या था कसूर, जो कर दिया गया उन्हें फिर से टी20 क्रिकेट से दूर?
11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होगी टी20I सीरीज।
अद्यतन - Jan 8, 2024 11:52 am

हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, जहां इस वनडे सीरीज के लिए केएल राहुल ने टीम की कप्तानी की थी। साथ ही केएल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-1 से जीता भी था, ऐसे में सफेद गेंद में राहुल को और मौके मिलने चाहिए थे। लेकिन सेलेक्टर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसने केएल सहित उनके कई फैन्स को निराश किया है।
रोहित और विराट की तो लॉटरी लग गई भाई
कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट खेले डेढ़ साल हो गया है, 2022 के टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दोनों इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी बार ये प्रारूप खेले थे। लेकिन अब रोहित और विराट की तरफ से सेलेक्टर्स का ध्यान गया है और ये दोनों धाकड़ खिलाड़ी आपको अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए नजर आने वाले हैं टी20 क्रिकेट में। दूसरी ओर अफगान टीम के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से टीम इंडिया के कुछ प्रमुख गेंदबाजों को आराम दिया गया है, जिसका कारण है इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज। जो इस टी20 सीरीज के बाद शुरू हो जाएगी।
केएल राहुल से क्या परेशानी हो गई अब BCCI को?
*11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होगी टी20I सीरीज।
*सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, केएल राहुल को नहीं मिली जगह।
*2022 में टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार भारत से ये प्रारूप खेला था केएल ने।
*युवा खिलाड़ी को मौका देने के चक्कर में, राहुल का शायद टी20 में ना हो चयन।
शायद केएल राहुल को टी20 टीम से बाहर होने का ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है
वाइफ के साथ केप टाउन से कुछ तस्वीरें की थी पोस्ट
टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए Vs अफगानिस्तान
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल,यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार।