तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया है तैयार, लेकिन इस मैच से कुछ बड़े नाम हो सकते हैं बाहर
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कल से शुरू होगा तीसरा टेस्ट मैच।
अद्यतन - फरवरी 14, 2024 2:19 अपराह्न

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार वापसी की है, जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। वहीं अब रोहित की सेना राजकोट टेस्ट के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, दूसरी ओर इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में बड़े बदलाव होने तय माने जा रहे हैं जिसे देखकर फैन्स को ज्यादा हैरानी नहीं होगी।
कौन होगा बाहर, किसकी होगी टीम में एंट्री?
टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की तरफ से केएस भरत को लगातार मौके मिले हैं, लेकिन वो खुद को साबित करने में फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में तीसरे मैच के जरिए ध्रुव जुरेल अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं, वहीं अय्यर अब इस टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है और इसे देखते हुए सरफराज खान की लॉटरी लग सकती है। दूसरी ओर तीसरे टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल भी टीम का हिस्सा नहीं है, वहीं उनकी जगह टीम में देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया है लेकिन देवदत्त पडिक्कल को शायद ही अंतिम 11 में मौका मिले। इस टेस्ट सीरीज में रजत पाटीदार का भी डेब्यू हो चुका है, लेकिन वो अपने पहले टेस्ट मैच नें फ्लॉप रहे थे।
राजकोट के रण को जीतने के लिए तैयार है टीम इंडिया
*टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कल से शुरू होगा तीसरा टेस्ट मैच।
*इस मुकाबले के लिए राजकोट में भारतीय टीम मे किया कड़ा अभ्यास।
*इस दौरान कप्तान रोहित सहित बाकी खिलाड़ी नजर आए काफी खुश।
*दूसरा टेस्ट मैच जीतकर उत्साह से लबेरज है भारतीय टीम इस वक्त।
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की राजकोट से आई तस्वीरें
युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल का इंटरव्यू देखा क्या?
इंग्लैंड टीम ने तीसरे टेस्ट के लिए किया अंतिम 11 का ऐलान
दूसरी ओर इंग्लैंड टीम ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी अंतिम 11 का ऐलान कर दिया है, जहां शोएब बशीर की टीम से छुट्टी हो गई है और तेज गेंदबाज मार्क वुड आपको तीसरा टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।