सबा करीम ने BCCI के विभाजित कप्तानी के फॉर्मूले को लेकर विराट कोहली के खिलाफ किया चौंकाने वाला खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

सबा करीम ने BCCI के विभाजित कप्तानी के फॉर्मूले को लेकर विराट कोहली के खिलाफ किया चौंकाने वाला खुलासा

क्या BCCI को मजबूरन रोहित शर्मा को बनाना पड़ा भारत का नया टेस्ट कप्तान?

Saba Karim and Virat Kohli. (Photo source: Getty Images)
Saba Karim and Virat Kohli. (Photo source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट में खेल के तीनो प्रारूपों के लिए एक ही खिलाड़ी को कप्तान बनाने का चलन हैं, अलग-अलग कप्तानों की नियुक्ति को अब तक तवज्जो नहीं मिल पाई, लेकिन कुछ समय पहले इस ट्रेंड में बदलाव के आसार नजर आए थे जब विराट कोहली ने भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी थी।

पिछले साल आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद विराट कोहली ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप की कप्तानी छोड़ दी थी, और रोहित शर्मा को भारतीय टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया। चूंकि भारतीय क्रिकेट में अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग-अलग कप्तानों का चलन नहीं हैं, इसलिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाने के फैसला किया, और रोहित शर्मा को वनडे और T20I दोनों टीमों की कप्तानी सौंपी गई, जिस पर काफी बवाल भी हुआ था।

विराट कोहली ने किया BCCI की विभाजित कप्तानी की योजना को विफल

जिसके बाद कोहली के पास सिर्फ टेस्ट कप्तानी रह गई थी, और तब लग रहा था भारतीय क्रिकेट में विभाजित कप्तानी का फार्मूला अपनाया जाना शुरू हो गया हैं। लेकिन महज एक महीने के अंदर ही पूर्व कप्तान ने दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम की टेस्ट सीरीज में निराशजनक हार के बाद टेस्ट कप्तानी को भी त्याग दिया, जिससे एक बार फिर BCCI अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया।

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले BCCI ने रोहित शर्मा को टेस्ट प्रारूप की भी कप्तानी सौंप दी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने कहा बोर्ड के पास यह फैसला लेने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं था। बोर्ड के पूर्व अधिकारी के अनुसार, BCCI अलग-अलग कप्तानी के बारे में योजना बना रही थी, लेकिन विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने से ऐसा संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कोहली के टेस्ट कप्तानी से इस्तीफे के बाद BCCI को स्प्लिट कप्तानी की योजना को छोड़ना पड़ा।

विराट कोहली से नहीं थी टेस्ट कप्तानी छोड़ने की उम्मीद

सबा करीम ने यूट्यूब चैनल खेलनीति पर कहा विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी से अचानक इस्तीफे के बाद BCCI को विभाजित कप्तानी की योजनाओं को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। कोहली से लाल गेंद की कप्तानी छोड़ने की उम्मीद नहीं थी और उनके इस्तीफे के चलते रोहित शर्मा को सभी प्रारूपों में कप्तान बनाना पड़ा। उन्होंने आगे कहा रोहित शर्मा नेतृत्व की भूमिका के लिए एक आदर्श उम्मीदवार हैं और हम उनके अधीन युवाओं को तैयार कर सकते हैं। केएल राहुल, रिषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को उप-कप्तानी के अवसर देना दर्शाता है कि उन्हें निखारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बता दें, रोहित शर्मा भारत के नए टेस्ट कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से करेंगे जो 4 मार्च से शुरू हो रही है।

close whatsapp