T20 नहीं टेस्ट क्रिकेट हैं SKY का पहला प्यार, आप खुद देख लो सबूत
सूर्यकुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है,जो इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का है।
अद्यतन - जून 21, 2023 11:47 पूर्वाह्न

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव अपनी बल्लेबाजी के कारण काफी सुर्खियां बटोरते हैं। बता दें उन्होंने वनडे और टी20 मैच में तूफानी पारी खेलकर काफी रन बनाए हैं लेकिन उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। हालांकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 1 मैच में ही खेलने का मौका मिला है।
सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खास स्टोरी
वहीं अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपने प्यार को शेयर किया है। दरअसल उन्होंने अपने सोशल मीडिया मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है,जो इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का है।
![]()
इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया है कि, WOW Just Love this Format, बता दें SKY की यह इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी इसपर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि सूर्यकुमार यादव को टेस्ट क्रिकेट में खेलने का फिर से मौका मिलना चाहिए। सिर्फ एक मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने से उनके प्रदर्शन पर सवाल नहीं उठा सकते हैं।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान सूर्या ने खेला था अपना पहला टेस्ट मैच
बता दें सूर्यकुमार यादव को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए बॉर्डर -गावस्कर ट्रॉफी के एक मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। जिसको लेकर वह काफी उत्साहित नजर आएं थे। हालांकि, इस मुकाबले में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे, उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले थे। बता दें उन्होंने एक पारी में मात्र 8 रन ही बनाए थे। इसके बाद अब तक उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है।
दरअसल उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में जगह ना मिलने का एक कारण यह भी है कि उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। लेकिन अब श्रेयस अय्यर के फिट हो जाने के बाद उनके लिए टीम इंडिया में जगह बना पाना बेहद ही मुश्किल है। ऐसे में फैंस को भी SKY को फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए देखने का इंतजार बेसब्री है।