कुलदीप-चहल के बीच है कमाल का प्यार, एक बार के लिए धनश्री को भी ये तस्वीरें देख हो जाएगी जलन!
नई जर्सी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हुआ फोटोशूट।
अद्यतन - Jul 26, 2023 3:28 pm

इंडिया-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले वनडे और टी-20 सीरीज के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं, जिसका कारण है कुलदीप यादव और युजी चहल का टीम में होना। जी हां, वनडे और टी-20 सीरीज के लिए कुलचा की जोड़ी को चुना गया है, वहीं जब-जब कुलदीप और चहल साथ में टीम इंडिया के लिए खेले हैं दोनों का ही प्रदर्शन बेहद दमदार रहा है।
दोनों ही खिलाड़ियों के बीच है पक्की दोस्ती
धोनी की कप्तानी में कुलचा की जोड़ी बनी थी, जहां चहल और कुलदीप को माही ने एक साथ कई मौके दिए थे। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों की मैदान से बाहर भी पक्की दोस्ती है, जिसका नजारा कई बार देखने को मिला है। वहीं हर इंटरव्यू में ये दोनों एक-दूसरे को लेकर बयान जरूर देते हैं और मुश्किल समय में साथ देने की कहानियां शेयर करते हैं फैन्स के साथ।
चहल-कुलदीप को किसी की नजर ना लगे
*नई जर्सी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हुआ फोटोशूट।
*फोटाशूट के दौरान कुलदीप और चहल ने भी की जमकर मस्ती।
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें आई सामने।
*जिसमें कुलचा की ये जोड़ी मचा रही है धमाल।
टीम इंडिया की नई जर्सी में चहल और कुलदीप
फोटोशूट के दौरान देखने को मिली खिलाड़ियों की मस्ती
लंबे ब्रेक के बाद क्रिकेट खेल रहे हैं दोनों खिलाड़ी
IPL 2023 के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने WTC फाइनल खेला था, फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। ऐसे में कुलदीप और चहल दोनों ही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे, जिसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने IPL के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है और दोनों ही लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतर रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज आने से पहले इन दोनों के साथ-साथ बाकी खिलाड़ी भी NCA गए थे और कुछ दिनों के लिए वहां पर वनडे-टी-20 सीरीज के लिए अभ्यास किया था। अब 27 जुलाई से वनडे सीरीज का आगाज हो जाएगा और फिर टी-20 सीरीज खेली जाएगी।