ईशान किशन को आराम लेना पड़ा भारी, संजू और जितेश ने पहले से कर रखी थी अपनी तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

ईशान किशन को आराम लेना पड़ा भारी, संजू और जितेश ने पहले से कर रखी थी अपनी तैयारी

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान।

Ishan Kishan. (Image Source: BCCI X)
Ishan Kishan. (Image Source: BCCI X)

जब भी ईशान किशन को टीम इंडिया से मौके मिले हैं, उन्होंने खुद को साबित किया है। लेकिन ना जाने क्यों इस युवा खिलाड़ी को अब कम मौके मिलने लगे हैं, जिसने ईशान के आत्मविश्वास को काफी तोड़ा है। वहीं अब एक बार फिर से सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी पर ध्यान नहीं दिया है और इस फैसले कई पूर्व खिलाड़ी नाराज हैं।

टेस्ट सीरीज से वापस ले लिया था नाम

हाल ही में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज हुई थी, जो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। साथ ही ईशान किशन भी इस सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन सीरीज शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने अपना नाम वापसा ले लिया था। वहीं इस टेस्ट सीरीज छोड़ने का कारण कुछ पर्सनल था, जिसने एक बार के लिए सभी को हैरान कर दिया था।

ये क्या हो रहा है ईशान किशन ने साथ में?

*अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान।
*ईशान किशन का नहीं हुआ चयन, विकेटकीपर के तौर पर संजू और जितेश मौजूद।
*टी20 टीम से ईशान को ऐसे बाहर करने का कारण अभी तक नहीं आया है सामने।
*अगर संजू और जितेश ने किया अच्छा, तो ईशान के लिए हो सकती है बड़ी परेशानी।

सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव हैं ईशान किशन इन दिनों

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

चहल से भी बनाई अब सेलेक्टर्स ने दूरी

जी हां, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए युजी चहल का भी टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ है, जिसके बाद एक बात को साफ हो गई कि अब बोर्ड युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहता है। वैसे आखिरी बार चहल टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट साल 2023 में खेलते हुए नजर आए थे, जहां उन्होंने अपना आखिरी टी20I मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था। युजी चहल के अलावा टीम में इस बार बल्लेबाज केएल राहुल भी नहीं हैं, वहीं राहुल का आखिरी इंटरनेशनल टी20 मैच साल 2022 में था इंग्लैंड के खिलाफ।

ये टीम खेलेगी अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?