केएल राहुल को टी20 टीम से बाहर होने की नहीं है टेंशन, टेस्ट सीरीज के बाद Chill कर रहे हैं
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए केएल का नहीं हुआ टीम में चयन।
अद्यतन - जनवरी 8, 2024 3:11 अपराह्न

टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल के लिए अफ्रीका दौरा शानदार रहा, बतौर बल्लेबाज और बतौर कप्तान उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ सफलता की कहानी लिखी। लेकिन अचानक ही उनकी टी20 टीम से छुट्टी कर दी गई, उसके बाद भी केएल को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है और वो इन दिनों Chill कर रहे हैं।
केएल राहुल के दोस्त को भी नहीं मिली टीम इंडिया में जगह
अफगानिस्तान के खिलाफ जो 3 टी20 मैचों की सीरीज होगी, उसमें आपको केएल राहुल खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं केएल के साथ-साथ उनके दोस्त श्रेयस अय्यर का भी इस सीरीज के लिए टीम में चयन नहीं हुआ है, जिसने सभी को हैरान किया है। केएल, अय्यर के अलावा युजी चहल और ईशान किशन को भी इस बार दरकिनार कर दिया गया है।
अपनी मस्ती में मस्त रहने वाले खिलाड़ी बन गए हैं केएल राहुल
*अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए केएल राहुल का नहीं हुआ टीम में चयन।
*उसके बाद भी बल्लेबाज को नहीं है अब किसी भी तरह की कोई भी टेंशन।
*टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अफ्रीका में अलग-अलग जगह घूम रहे हैं केएल।
*केएल की नई तस्वीरों में उनके साथ नजर आ रहे हैं शार्दुल और श्रेयस अय्यर भी।
केएल राहुल ने हाल ही में ये पोस्ट किया था शेयर
अफ्रीका दौरा सुपरहिट रहा बल्लेबाज के लिए
जी हां, साउथ अफ्रीका का दौरा बल्लेबाज के लिए शानदार रहा है, जिसकी शुरूआत उन्होंने कप्तानी से की थी। केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराया था, जहां भारत ने वो सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। उसके बाद पहले टेस्ट में केएल की कमाल बल्लेबाजी देखने को मिली थी, उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 101 रन बनाए थे। वहीं टी20 टीम से हुई उनकी छुट्टी ने, क्रिकेट के कई जानकारों को काफी ज्यादा हैरान किया है। अब देखना अहम होगा कि क्या, उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मौका मिलता है या नहीं।