राशिद खान ने अफगान टीम के साथ किया Moye Moye, 22 गज से फिरकी का फनकार हुआ पार - क्रिकट्रैकर हिंदी

राशिद खान ने अफगान टीम के साथ किया Moye Moye, 22 गज से फिरकी का फनकार हुआ पार

इस टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है।

Rashid Khan (Photo Source: X/Twitter)
Rashid Khan (Photo Source: X/Twitter)

भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण स्पिनर राशिद खान भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। बता दें, इस टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया था जिसमें राशिद खान भी शामिल थे।

हालांकि इस चीज को लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने पहले ही यह बयान दे दिया था कि अनुभवी स्पिनर इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। अब वो पूरी तरह से भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। दरअसल पिछले साल नवंबर महीने में राशिद खान की पीठ की सर्जरी हुई थी और वो अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।

पहले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा कि राशिद खान के ना रहने से टीम को काफी बड़ा झटका लगा है और उनकी कमी आगामी सीरीज में जरूर खलेगी। इब्राहिम जादरान ने कहा कि, ‘राशिद खान अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और यही वजह है कि भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में वो भाग नहीं लेंगे। राशिद खान के बिना हमें भी काफी परेशानी होगी लेकिन आने वाली चुनौतियों के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं।’

11 जनवरी से शुरू हो रही है भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज

बता दें, इस टी20 सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से हो रही है। भले ही अफगानिस्तान के पास राशिद खान नहीं है लेकिन उनकी टीम में कई बेहतरीन गेंदबाज है। मुजीब उर रहमान के पास भी भारत में काफी क्रिकेट खेलने का अनुभव है और इस सीरीज में वो अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

तमाम लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि जब राशिद खान पूरी तरह से फिट नहीं थे तो उन्हें क्यों इस सीरीज में पहले टीम में शामिल किया गया था। राशिद खान उन खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने सिर्फ टी20 में ही नहीं बल्कि वनडे में भी अपनी छाप छोड़ी है। भारतीय टीम की बात की जाए तो रोहित शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली भी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?