'12वीं फेल' मूवी के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बेटे ने रणजी ट्रॉफी में दिखाया अपना जलवा, खेली अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

’12वीं फेल’ मूवी के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा के बेटे ने रणजी ट्रॉफी में दिखाया अपना जलवा, खेली अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी

अग्नि चोपड़ा विधु विनोद चोपड़ा और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के बेटे हैं।

Agni Chopra (Pic Source-Twitter)
Agni Chopra (Pic Source-Twitter)

हाल ही में ’12वीं फेल’ नाम की मूवी रिलीज हुई थी जिसने तमाम लोगों का दिल जीता था। इस मूवी की कई लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी। बता दें, इस मूवी का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। विधु विनोद चोपड़ा के लिए हालिया समय काफी अच्छा चल रहा है क्योंकि उनके बेटे अग्नि चोपड़ा ने रणजी ट्रॉफी 2024 मुकाबले के दौरान मिजोरम के लिए खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ अपनी पहली पारी में 179 गेंदों में 166 रनों की शानदार पारी खेली।

अग्नि चोपड़ा विधु विनोद चोपड़ा और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के बेटे हैं। अग्नि चोपड़ा रणजी ट्रॉफी में मिजोरम के लिए खेल रहे हैं। अग्नि चोपड़ा ने सिर्फ पहली पारी में ही नहीं बल्कि दूसरी पारी में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 74 गेंदों में 92 रन बनाए।

इस मैच में सिक्किम ने अपनी पहली पारी को 9 विकेट पर 442 रन पर घोषित कर दिया था। इसके बाद मिजोरम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 274 रन बनाए। मिजोरम की ओर से अग्नि चोपड़ा ने टीम की ओर से 75% से अधिक रन बनाए।

अग्नि चोपड़ा ने मिजोरम के लिए खेली शानदार पारी

इसके बाद फॉलो ऑन में मिजोरम अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 397 रन ही बना पाया। अग्नि चोपड़ा के अलावा दूसरी पारी में मिजोरम की ओर से मोहित जांगरा ने 124 गेंद में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 126 रन बनाए।

सिक्किम ने मिजोरम के खिलाफ मिले लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सिक्किम की ओर से दूसरी पारी में आशीष थापा ने 60 रन बनाए जबकि सुमित सिंह ने 74 गेंदों में 8 चौके और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। भले ही मिजोरम इस मैच को ना जीत पाया हो लेकिन अग्नि चोपड़ा की बल्लेबाजी ने तमाम लोगों का दिल जीत लिया। रणजी ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों में भी अग्नि चोपड़ा ऐसे ही बल्लेबाजी करना चाहेंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?