क्या आर अश्विन को आया CSK से बुलावा, स्पिनर करेगा RR टीम के साथ छलावा?
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम से आर अश्विन ने अपनी कुछ तस्वीरें की थी पोस्ट।
अद्यतन - जनवरी 10, 2024 5:34 अपराह्न

कई सालों से आर अश्विन टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजों को संभाल रहे हैं, वहीं अब वक्त के साथ-साथ अश्विन को सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही मौके मिल रहे हैं और वनडे के साथ-साथ टी20 से उनका पत्ता कटता जा रहा है। इन सब के बीच स्पिनर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके कमेंट बॉक्स में फैन ने तगड़ा सवाल पूछ लिया है।
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेला था सिर्फ 1 मैच
साल 2023 में हुए वनडे वर्ल्ड का आर अश्विन पहले हिस्सा नहीं थे, लेकिन फिर एशिया कप के दौरान अक्षर पटेल चोटिल हो गए और वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए। जिसके बाद आर अश्विन की टीम इंडिया में एंट्री हो गई, लेकिन पूरे वर्ल्ड कप में स्पिनर ने टीम इंडिया से सिर्फ और सिर्फ एक मैच खेला था जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का पहला मैच था। उसके बाद वो बाहर ही बैठे नजर आए और साथी खिलाड़ियों को पानी पिला रहे थे।
CSK टीम से बुलावा आ गया क्या स्पिनर आर अश्विन को?
*चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम से आर अश्विन ने अपनी कुछ तस्वीरें की थी पोस्ट।
*पोस्ट के कमेंट बॉक्स में फैन ने पूछा- हम आपको CSK की जर्सी में कब देखेंगे।
*अश्विन ने कमेंट में फैन को टैग कर लिखा- ये सवाल आपको धोनी से पूछना चाहिए।
*स्पिनर कई साल पहले था CSK का हिस्सा है, अब RR टीम से खेलता है IPL
इस पोस्ट पर आर अश्विन से किया था फैन ने CSK से जुड़ा सवाल
लगातार आज-कल तस्वीरें पोस्ट कर रहा है स्पिन गेंदबाज
इंंग्लैंड सीरीज में निभा सकते हैं अहम भूमिका
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया 11 जनवरी से टी20 सीरीज खेलने के लिए उतरेगी, उसके बाद इंग्लैंड टीम भारत से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आएगी। इस सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होगा और पहला मैच हैदराबाद में होगा, ऐसे में भारत के अलग-अलग मैदानों पर होने वाले टेस्ट मुकाबलों में अश्विन की भूमिका अहम होगी और उन्हें जडेजा का पूरा साथ मिलेगा। इसी के साथ अश्विन गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।