20 साल के युवा समझेंगे कि भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के लिए रोहित और विराट जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है- एबी डिविलियर्स
14 महीने के बाद विराट और रोहित की टी-20 टीम में वापसी हुई है।
अद्यतन - Jan 11, 2024 12:37 pm

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तीन मैचों की घरेलू T20I सीरीज टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले दोनों टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण असाइनमेंट है। इस टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह भारत के लिए आखिरी टी-20 मैच है। अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा और करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली को टीम में वापस बुलाया गया है।
इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने भारत के लिए आखिरी T20I मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2022 T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था। उसके बाद से भारत ने इन 14 महीनों में, कई युवा खिलड़ियों को आजमाया। जिसमें से कुछ अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे तो कुछ मौके का फायदा नहीं उठा पाए।
विराट और रोहित की टी-20 टीम में वापसी को लेकर एबी डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान
इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने रोहित और कोहली को वापस बुलाने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि युवा खिलाड़ी दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के महत्व को समझेंगे। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में एबी डिविलियर्स ने कहा कि, “मैं समझता हूं (रोहित और कोहली के चयन पर आलोचना), लेकिन दिन के अंत में, यह एक क्रिकेट वर्ल्ड कप है।
अगर विराट कोहली काफी अच्छे हैं तो उन्हें खेलना होगा।’ मुझे इसकी परवाह नहीं है कि, वह उम्र के कारण अपना करियर संभाल रहे हैं या नहीं। 20 साल के युवा प्लेयर्स समझेंगे कि भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के लिए रोहित और विराट जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है। काश, जब मैं 35 साल का होता तो मेरे पास वह मैनेजमेंट होता।
डिविलयर्स ने आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि भारत ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपनी टी-20 टीम में शामिल करके अपना इरादा दिखाया है। वे स्पष्ट रूप से टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में सोच रहे हैं।” आपको बता दें कि, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच गुरुवार 11 जनवरी को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: ठंड भी नहीं रोक पाई टीम इंडिया का अभ्यास सत्र