क्रिकेट में नजर आ रही है मौसम की मार, रिंकू सिंह नहीं हैं पहला टी20 मैच खेलने के लिए तैयार - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट में नजर आ रही है मौसम की मार, रिंकू सिंह नहीं हैं पहला टी20 मैच खेलने के लिए तैयार

पहले टी20 मैच को लेकर टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो।

Rinku Singh (Image Credit- Instagram)
Rinku Singh (Image Credit- Instagram)

समय के साथ-साथ रिंकू सिंह टीम इंडिया में अपनी पक्की जगह बनाते हुए नजर आ रहे हैं, जहां अब रिंकू के बिना भारत की टी20 टीम अधूरी नजर आती है। दूसरी ओर अफगानिस्तान के खिलाफ आज पहला टी20 मैच खेला जाएगा, लेकिन ये युवा बल्लेबाज इस मैच को खेलने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्रमुख खिलाड़ी होंगे रिंकू सिंह

जी हां, रिंकू सिंह ने अभी तक जैसा प्रदर्शन किया है इंटरनेशनल क्रिकेट में, उसे देखकर ये साफ है कि वो इस साल टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे। जिसका कारण है रिंकू का फिनिशर के तौर पर भूमिका निभाना, इस बल्लेबाज ने साल 2023 में आयरलैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था और उस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह थे।

टी20 सीरीज शुरू होने से पहले बहुत परेशान हैं बल्लेबाज रिंकू सिंह

*पहले टी20 मैच को लेकर टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो।
*इस वीडियो में सर्दी से परेशान दिखे खिलाड़ी, रिंकू सिंह ने भी दिया एक बयान।
*रिंकू बोले- केरल में रणजी ट्रॉफी खेल रहा था, वहां गर्मी थी और अब मोहाली में सर्दी है।
*हाल ही में केरल के खिलाफ अपनी यूपी टीम से रणजी मैच खेलकर आया है ये बल्लेबाज ।

रिंकू सिंह ने इस वीडियो में बताई खुद से जुड़ी परेशानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अपने पक्के के दोस्त के साथ बल्लेबाज की इंस्टा स्टोरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

KKR टीम ने नहीं किया इस खिलाड़ी को रिलीज

दूसरी ओर IPL 2024 के लिए KKR टीम ने रिंकू सिंह पर भरोसा जताया है, जहां इस टीम ने रिंकू को रिलीज नहीं किया है और काफी कम दाम में उनको रिटेन कर लिया है। इसी कारण से फैन्स KKR टीम से खुश नहीं है और फैन्स चाहते हैं कि रिंकू को करोड़ों की रकम मिले। वैसे रिंकू ने जिस गेंदबाज यश दयाल को 5 छक्के जड़े थे लगातार, उन्हें RCB ने 5 करोड़ में खरीदा है। ऐसे में देखना अहम होगा कि यश दयाल RCB के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं और उन्हें कितने मौके मिलते हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?