KKR टीम का धाकड़ प्रदर्शन देख, सुहाना खान से लेकर जूही चावला तक खुशी से उछल पड़ी
MI को मात देते ही अय्यर की कप्तानी वाली KKR टीम पहुंची प्लेऑफ में।
अद्यतन - मई 12, 2024 12:06 अपराह्न

IPL 2024 में KKR टीम ने विरोधी टीमों के हाल खराब कर रखे हैं, जहां ये टीम विजय रथ पर सवार है। वहीं अपने घरेलू मैदान पर एक बार फिर से अय्यर की कप्तानी में इस टीम ने जीत की कहानी लिखी है और मुंबई को मात दी। वहीं मैच के दौरान नजारे देखने लायक थे, इस बीच कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई।
कल की जीत से सीधा प्लेऑफ में पहुंची KKR टीम
जी हां, मुंबई के खिलाफ मिली जीत के बाद KKR टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच गई है, जहां ये टीम अंक तालिका पर पहले स्थान पर मौजूद है और MI के खिलाफ जीत दर्ज कर ये टीम 18 अंक हासिल कर चुकी है। वहीं अगर आज होने वाले मैच में 16 अंक वाली राजस्थान टीम चेन्नई को हरा देती है, तो संजू की सेना प्लेऑफ में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन जाएगी और CSK के लिए आगे की डगर मुश्किल हो जाएगी।
KKR टीम का प्रदर्शन देख उछल पड़े सितारे भी
*MI को मात देते ही अय्यर की कप्तानी वाली KKR टीम पहुंची प्लेऑफ में।
*सुहाना खान, जूही चावला और अनन्या पांडे भी पहुंची थी ये मुकाबला देखने।
*KKR के धाकड़ प्रदर्शन को देख ये तीनों खुशी से उछल पड़ी स्टेडियम में।
*जिसके बाद इन तीनों की तस्वीरें हो रही है सोशल मीडिया पर काफी वायरल।
ये तस्वीर आई KKR बनाम MI टीम के मैच से

जीत के बाद का कुछ ऐसा था नजारा
16-16 ओवर का हुआ था मुकाबला
वहीं कोलकाता में हुई बारिश का असर IPL के मैच पर भी देखने को मिला था, जहां KKR बनाम MI का मैच 16-16 ओवर का खेला गया था। इस दौरान अय्यर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे, इस बीच टीम के 7 विकेट भी गिरे थे। जिसके जवाब में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम सिर्फ 139 रन ही बना पाई और कोलकाता ने मैच अपने नाम कर लिया। आज लीग में दो मैच होंगे, पहला मैच दोपहर में चेन्नई और राजस्थान के बीच होगा, तो दूसरा मैच RCB बनाम दिल्ली टीम का होगा।