मौका ना मिलने से दुखी थे Sanju Samson, लेकिन इंस्टा पर दिखाया खुद को बहुत खुश
कल के मैच में Sanju Samson को नहीं मिला था खेलने का मौका।
अद्यतन - Jan 12, 2024 11:37 am

अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के लिए Sanju Samson भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं, जिसे लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित थे। लेकिन फैन्स का सारा उत्साह पहले मैच में ही खत्म हो गया, जब संजू को कप्तान रोहित शर्मा ने अंतिम 11 में मौका ही नहीं दिया। लेकिन उसके बाद संजू सोशल मीडिया के जरिए खुद को खुश दिखाने की कोशिश में लगे रहे।
Sanju Samson के अलावा 2 और खिलाड़ी नहीं खेले
जी हां, अफगान टीम के खिलाफ हुए पहले टी20 मैच में Sanju Samson के अलावा 2 और प्रमुख खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया, वहीं इस फैसले ने एक बार के लिए सभी टीम इंडिया के फैन्स को हैरान कर दिया था। कल हुए मैच में स्पिनर कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया गया और उनकी जगह रवि बिश्ननोई खेल थे। वहीं यशस्वी किसी परेशान के चलते पहला मुकाबला नहीं खेल पाए और दूसरे मैच में वो तिलक वर्मा की जगह वापसी कर सकते हैं।
ये झूठी खुशी हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी Sanju Samson की
*कल के मैच में Sanju Samson को नहीं मिला था खेलने का मौका।
*संजू की जगह कप्तान रोहित शर्मा ने जितेश शर्मा पर जताया भरोसा।
*उसके बाद भी संजू नहीं हुए उदास, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया शेयर।
*विकेटकीपर-बल्लेबाज ने इंस्टा पर खुद को खुश दिखाने की कोशिश।
Sanju Samson ने सोशल मीडिया पर ये तस्वीर की है पोस्ट
दुबे रहे टीम इंडिया के लिए जीत के हीरो
वहीं टीम इंडिया ने जीत के साथ टी20 सीरीज का आगाज किया है, जहां अफगानिस्तान के खिलाफ हुए पहले मैच में रोहित की सेना की तरफ से शिवम दुबे जीत के हीरो रहे। पहले दुबे ने गेंदबाजी में 1 विकेट अपने नाम किया, उसके बाद असली कमाल उन्होंने बल्लेबाजी में किया। जहां शिवम ने अपनी पारी में 60 रन बनाए और वो नाबाद लौटे, साथ ही उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हैं और दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर के मैदान पर खेला जाएगा।