सरफराज खान ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली धुआंधार पारी, भारतीय टीम में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवा बल्लेबाज
सरफराज खान ने इस मैच में 110 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
अद्यतन - Jan 13, 2024 6:57 pm

शानदार बल्लेबाज सरफराज खान ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 96 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस मैच में सरफराज खान ने पहली पारी में इंग्लैंड लायंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।
सरफराज खान ने इस मैच में 110 गेंदों में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यह वार्म अप मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था। इस पारी के बाद उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं को काफी परेशानी में डाल दिया है। दरअसल भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैच में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान ने तमाम लोगों को अपनी जबर्दस्त बल्लेबाजी से यह बता दिया है कि वो भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए अब पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। सरफराज खान का हालिया प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है
बता दें, सरफराज खान ने अभी तक 43 फर्स्ट क्लास मैच में 69 के ऊपर के औसत से 3692 रन बनाए हैं। लिस्ट A की बात की जाए तो उन्होंने 37 मैच में 34 के ऊपर के औसत से 629 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक भी शामिल है। भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़े: अब तो टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो जानी चाहिए
कई शानदार खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है। फिलहाल बचे हुए तीन टेस्ट मैच में सरफराज खान को भी मौका दिया जा सकता है क्योंकि उनका हालिया फॉर्म काफी अच्छा है। देखना यह है कि इतने अच्छे फॉर्म में होने का सरफराज खान को लाभ मिलता है या नहीं? उनको भारतीय टीम में शामिल किया जाता है या नहीं?