जर्मनी की ठंड में फंसे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया के जरिए मांगी मदद
स्पोर्ट्स हर्निया से जूझ रहे हैं इन दिनों बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव।
अद्यतन - जनवरी 17, 2024 5:01 अपराह्न

टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों 22 गज से दूर हैं, जिसका कारण है उनकी लगी अलग-अलग चोट। इस बीच सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैन्स को हर अपडेट दे रहे हैं, इसी कड़ी में उन्होंने कुछ इंस्टा स्टोरी शेयर की है। जिसकी जरिए इस खिलाड़ी ने अपनी परेशानी बताई है।
सूर्यकुमार यादव सिर्फ टी20 क्रिकेट में ही दम दिखा पाते हैं
जी हां, सूर्यकुमार यादव का बल्ला सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में ही हल्ला बोलता है दूसरी ओर वनडे क्रिकेट में SKY का बल्ला सुपर फ्लॉप है। ऐसे में आगे चलकर शायद ही उनकी ODI टीम में वापसी हो, वैसे इस खिलाड़ी के नाम टी20I क्रिकेट में अब तक कुल 4 शानदार शतक नाम हैं और ऐसे में उनका करियर इस प्रारूप में लंबा चल सकता है। दूसरी ओर SKY को टीम इंडिया से डेब्यू करने में काफी समय लग गया था और अभी उनकी उम्र 30 के पार है।
इन दिनों ठंड से हाल बेहाल है सूर्यकुमार यादव का
*स्पोर्ट्स हर्निया से जूझ रहे हैं इन दिनों बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव।
*वहीं इसकी सर्जरी के लिए ये खिलाड़ी फिलहाल जर्मनी में है मौजूद।
*जहां से SKY ने वाइफ के साथ अपनी कुछ इंस्टा स्टोरी की है पोस्ट।
*इंस्टा स्टोरी की तस्वीरों में माइनस में गए तापमान से परेशान दिखे SKY।
सूर्यकुमार यादव ने ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है फैन्स के साथ

कुछ दिनों पहले NCA में मौजूद था टीम इंडिया का ये बल्लेबाज
हाल ही में की थी टीम इंडिया की कप्तानी
जी हां, कुछ समय पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, इस दौरे पर टीम ने सबसे पहले टी20 सीरीज खेली थी। इसी सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान थे, साथ ही ये सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी और उस सीरीज में SKY ने शतक भी लगाया था। टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था, जिसमें केएल राहुल टीम के कप्तान थे। उसके बाद 2 टेस्ट मैचोंं की सीरीज हुई थी और वो 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी।