फरीद अहमद मलिक ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को किया पूरी तरह से तहस-नहस - क्रिकट्रैकर हिंदी

फरीद अहमद मलिक ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को किया पूरी तरह से तहस-नहस

अफगानिस्तान की ओर से पावरप्ले में फरीद अहमद मलिक ने तीन विकेट झटके जबकि एक विकेट Azmatullah Omarzai ने अपने नाम किया।

IND vs AFG (Pic Source-Twitter)
IND vs AFG (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस बेहतरीन मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हालांकि भारतीय टीम की शुरुआत इस मैच में काफी खराब रही है और टीम ने अपने चार महत्वपूर्ण विकेट मात्र पांच ओवर के भीतर ही खो दिए।

इस मैच में यशस्वी जायसवाल छह गेंदों पर चार रन बनाकर आउट हो गए जबकि विराट कोहली पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए। शिवम दुबे ने इस मैच में छह गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाया। तीसरे टी20 में भारतीय प्लेइंग XI में वापसी किए संजू सैमसन भी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और पहली गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

बता दें, अफगानिस्तान की ओर से पावरप्ले में फरीद अहमद मलिक ने तीन विकेट झटके जबकि एक विकेट Azmatullah Omarzai ने अपने नाम किया। भारतीय टीम को इस मैच में पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में 18 रन पर लगा। दूसरा विकेट भी अगली ही गेंद पर अफगानिस्तान को विराट कोहली के रूप में मिल गया। इसके बाद शिवम दुबे के रूप में टीम को तीसरा विकेट 21 रन पर मिला जबकि 22 रन पर भारत ने अपना चौथा विकेट भी खो दिया।

भारतीय टीम तीसरे टी20 में काफी खराब स्थिति में

बता दें, भारतीय टीम इस मैच में भी काफी खराब स्थिति में और अगर उन्हें इस मुकाबले को अपने नाम करना है तो यहां से अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना होगा। हालांकि टीम के लिए यहां से बड़ा स्कोर बनाना इतना आसान होने नहीं वाला है क्योंकि अफगानिस्तान के गेंदबाजों को इस पिच में काफी मदद मिल रही है।

पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया था जबकि दूसरे को भी मेजबान ने 6 विकेट से जीता। अब दोनों ही टीम है इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। फिलहाल अफगानिस्तान ने इस मैच में शुरुआत काफी अच्छी की है अब देखना यह होगा कि भारत के खिलाफ टीम अपने इसी खेल को आगे जारी रख पाती है या नहीं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?