टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले ही, आर अश्विन ने इंग्लैंड टीम को डराना शुरू कर दिया है - क्रिकट्रैकर हिंदी

टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले ही, आर अश्विन ने इंग्लैंड टीम को डराना शुरू कर दिया है

सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है आर अश्विन ने।

Ashwin Image Credit- Instagram
Ashwin Image Credit- Instagram

25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलेगी, जहां इस सीरीज का हिस्सा स्पिनर आर अश्विन भी हैं और भारत की पिचों पर अश्विन से अच्छी गेंदबाजी शायद ही कोई स्पिनर कर पाया है। ऐसे में ये स्पिनर अब टेस्ट सीरीज की तैयारियों में लग गया है और इसकी झलक देखने को मिली है सोशल मीडिया पर। वैसे अश्विन को अब ज्यादा से ज्यादा मौके टेस्ट क्रिकेट में ही मिलेंगे।

जडेजा के साथ मिलकर खेल कर देंगे आर अश्विन

जब भी आर अश्विन ने भारत की पिचों पर टेस्ट मैच खेला है, तो उन्होंने अपने नाम कई सारे विकेट किए हैं। दूसरी ओर अश्विन को जब-जब जडेजा का साथ मिला है, तब-तब ये गेंदबाज और भी खतरनाक हो गया है। वैसे पहले 2 टेस्ट मैच के लिए टीम में अक्षर पटेल और कुलदीप यादव भी हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा अश्विन और जडेजा पर भरोसा जता सकते हैं। तो विकेट के पीछे की जिम्मेदारी मिलना केएल राहुल को तय है, दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से शुरू होगा और ये मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा। ये सीरीज कुल 5 टेस्ट मैचों की है और उसके बाद IPL का आगाज हो जाएगा।

आर अश्विन अब इंग्लैंड के बल्लेबाजों को नहीं छोड़ने वाले

*सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है आर अश्विन ने।
*जहां इस वीडियो में GYM में वर्क आउट करते दिख रहे हैं अश्विन।
*इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटा है स्पिनर।
*वहीं अश्विन के इस पोस्ट पर बुमराह ने किया है एक मजेदार कमेंट।

टेस्ट सीरीज की तैयारी करते हुए आर अश्विन

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Ashwin (@rashwin99) द्वारा साझा की गई पोस्ट

कुछ दिनों पहले अपने घरेलू मैदान पर पहुंचा था ये खिलाड़ी

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Ashwin (@rashwin99) द्वारा साझा की गई पोस्ट

 कुछ प्रकार होगी टीम इंडिया पहले 2 टेस्ट मैच के लिए (Vs इंग्लैंड)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?