क्रिकेट में अपने फ्यूचर को लेकर काफी टेंशन में हैं Sarfaraz Ahmed, पाकिस्तान छोड़ने की कर रहे हैं प्लानिंग
आखिरी बार दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे सरफराज अहमद।
अद्यतन - जनवरी 20, 2024 3:29 अपराह्न

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद कथित तौर पर टेस्ट टीम में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच अपने परिवार के साथ लंदन शिफ्ट हो गए हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में बल्ले से फ्लॉप रहे थे जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पर्थ टेस्ट में क्रमशः केवल तीन और चार रन बनाए और बाद में ऑस्ट्रेलिया में दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए उनकी जगह मोहम्मद रिज़वान को टीम में शामिल किया गया।
क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक, सरफराज भविष्य को लेकर अनिश्चित और निराश महसूस कर रहे थे और उन्होंने पाकिस्तान छोड़कर लंदन जाने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के अलावा, सरफराज पिछले साल श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे थे। वहां वह अपनी तीन पारियों में 17, 1 और 14* रन बनाने में सफल हो पाए थे।
हालांकि, 36 वर्षीय खिलाड़ी ने 12 महीने पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी वापसी सीरीज के दौरान चार पारियों में 83.75 की औसत से 335 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे।
अब काउंटी क्रिकेट में खेलते हुए दिख सकते हैं Sarfaraz Ahmed
इस बीच अब खबर ये भी है कि, सरफराज के अब चेतेश्वर पुजारा के नक्शेकदम पर चलते हुए काउंटी चैंपियनशिप में खेलने की संभावना है। वह पहले काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सरफराज अहमद पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी संस्करण में एक्शन में होंगे, जहां वह क्वेटा ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्टार बल्लेबाज ने 68 पारियों में 123.80 की स्ट्राइक रेट से 1503 रन बनाए हैं, जिसमें टी20 टूर्नामेंट में सात अर्धशतक शामिल हैं।
क्वेटा अपने 2024 पीएसएल अभियान की शुरुआत 18 फरवरी को गदाफी स्टेडियम में पेशावर जाल्मी के खिलाफ करेगा। कुल मिलाकर, सरफराज ने 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 T20I में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें छह शतक और 35 अर्द्धशतक की मदद से 6,164 रन बनाए हैं। उन्होंने 2006 U19 विश्व कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीत में मेन इन ग्रीन का नेतृत्व किया है।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए अक्षर पटेल से बेहतर विकल्प है कुलदीप यादव