युजी चहल से नहीं उतरा ‘ORRY’ नाम का बुखार, साथी खिलाड़ियों के साथ दे रहे हैं अजीब ‘पोज’
युजी चहल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है आज पोस्ट।
अद्यतन - जनवरी 21, 2024 4:46 अपराह्न

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजी चहल अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी मशहूर है, जिसका नजारा कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। दूसरी ओर चहल अपने साथी खिलाड़ियों की भी फिरकी लेते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। जिसका तस्वीर खुद चहल ने पोस्ट की है।
नहीं खेल रहे हैं रणजी ट्रॉफी
जी हां, युजी चहल टीम इंडिया के साथ अफ्रीका के दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला था। उसके बाद से वो क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए हैं, साथ ही वो अपने घरेलू टीम हरियाणा से रणजी क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं। जिसका कारण कंधे में परेशान है और अब वो आपको सीधे IPL खेलते हुए दिख सकते हैं राजस्थान टीम से।
टीम इंडिया के ‘ORRY’ बनते जा रहे हैं युजी चहल
*युजी चहल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर की है आज पोस्ट।
*जहां इस तस्वीर में चहल शार्दुल ठाकुर के साथ खड़े आ रहे हैं नजर।
*चहल तस्वीर में शार्दुल के साथ ORRY की तरह पोज में खड़े नजर आ रहे हैं ।
*साथ ही स्पिनर के पोस्ट पर खुद ORRY ने भी कर डाला एक मजेदार कमेंट।
‘ORRY’ की तरह पोज देते हुए स्पिनर युजी चहल की नई तस्वीर
कुछ दिनों पहले जडेजा के साथ तस्वीर आई थी सामने
टी20 वर्ल्ड कप शायद ना खेले ये खिलाड़ी
युजी चहल को साल 2023 में ना तो एशिया कप के लिए चुना गया था, ना ही वर्ल्ड कप 2023 के लिए। ऐसे में इस खिलाड़ी का इस साल टी20 वर्ल्ड कप खेलना तय नहीं है, अगर चहल IPL में गजब का ही प्रदर्शन कर देते हैं तो फिर वो टूर्नामेंट खेल सकते हैं। वैसे साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए चहल नहीं चुने गए थे, तो साल 2022 के लिए वो टीम इंडिया का हिस्सा थे टी20 वर्ल्ड कप में लेकिन उनको एक भी मैच में मौका नहीं मिला था। ऐसे में इस बार अगर मौका मिलता है, तो ये चहल का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप साबित हो सकता है।