मोहम्मद शमी के जिम का वीडियो देखकर आपका सिर चकरा जाएगा
मोहम्मद शमी ने जिम की एक इंस्टा रील की है साझा।
अद्यतन - Mar 31, 2022 1:44 pm

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम इंडिया की टेस्ट टीम का प्रमुख हिस्सा हैं, लाल गेंद से इस गेंदबाज के आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज घुटने टेक देते हैं। लेकिन सफेद गेद के फॉर्मेट में शमी अपनी जगह बनाने के लिए लगातार सघर्ष करते रहते हैं, भारत की तरफ से उन्होंने आखिरी टी-20 2021 में खेला था और वनडे में ये गेंदबाज आखिरी बार गेंदबाजी करते हुए साल 2020 में दिखा था। लेकिन आईपीएल में अपनी नई टीम गुजरात से पहला मैच खेलते हुए सफेद गेंद से शमी ने सनसनी मचा दी, वहीं अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मोहम्मद शमी का वीडियो सनसनी मचा रहा है इंटरनेट पर
2021 तक शमी पंजाब टीम का हिस्सा थे, वहीं अब वो लीग कई नई टीम यानी की गुजरात की टीम में हार्दिक के अंडर खेल रहे हैं। इसी कड़ी में गुजरात टाइटन्स ने अपना पहला मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ खेला था और इसमें टीम ने रोमांचक तरीके से जीत अपने नाम की थी। वहीं इस मैच में शमी ने अपनी रफ्तार का जादू दिखाते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था और राहुल की टीम पर दबाव बना दिया था।
*मोहम्मद शमी ने जिम की एक इंस्टा रील की है साझा।
*इस वीडियो में फोकस के साथ कसरत कर रहे हैं शमी।
*जिम में वेटलिफ्टिंग कर रहे हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी।
*सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है शमी का वीडियो।
तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर डाला है ये वीडियो
कुछ दिनों पहले भी डाला था एक वीडियो
टी-20 वर्ल्ड कप पर होगा फोकस
इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसे लेकर टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों को आईपीएल में खुद को साबित करना होगा। ऐसा ही कुछ शमी के दिमाग में भी होगा और वो लीग में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।