IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स इस समय काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन....: इयोन मोर्गन ने दिया हैरान कर देने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स इस समय काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं लेकिन….: इयोन मोर्गन ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

16 अप्रैल को कोलकाता की ईडन गार्डन में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराया।

Rajasthan Royals (Photo Source: BCCI/IPL)
Rajasthan Royals (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैच में 6 में जीत दर्ज की है और आईपीएल 2024 की अंक तालिका में टीम 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। 16 अप्रैल को कोलकाता की ईडन गार्डन में खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराया।

बता दें, कोलकाता के खिलाफ राजस्थान को जीत के लिए 224 रनों की जरूरत थी और टीम की ओर से जोस बटलर ने 107* रनों की मैच जिताऊं पारी खेली। जोस बटलर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने राजस्थान टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक रॉयल्स टीम को ऐसे ही आगे भी अपना प्रदर्शन जारी रखना होगा ताकि प्लेऑफ तक टीम पूरी तरह से फॉर्म में आ जाए।

इंडिया टुडे के मुताबिक इयोन मोर्गन ने कहा कि, ‘अंक तालिका को देखकर ही कहा जा सकता है लेकिन उनके लिए यह बेहद जरूरी है कि वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रुप स्टेज के बचे हुए मुकाबलों तक उनकी मानसिकता और भी मजबूत हो जाए और प्लेऑफ तक टीम और भी अच्छा प्रदर्शन करें।’

हमने अभी तक राजस्थान टीम की ओर से ग्रुप के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं देखा है: इयोन मोर्गन

इयोन मोर्गन ने आगे कहा कि, ‘हमने अभी तक राजस्थान टीम में एक ग्रुप के रूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं देखा है। उन्होंने आईपीएल 2024 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और जीत दर्ज की है लेकिन टीम को एक ग्रुप में खेलना होगा। हर मैच में ऐसा देखा गया है कि राजस्थान की ओर से किसी न किसी एक खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें आगे भी अपने इसी फॉर्म को जारी रखना होगा।’

राजस्थान रॉयल्स को अब अपना अगला मुकाबला 22 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलना है। अपने घर में राजस्थान रॉयल्स ने काफी अच्छा क्रिकेट खेला है और मुंबई टीम के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?