IND vs ENG 2024: विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से हटने के फैसले पर वायरल हुआ केविन पीटरसन का रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG 2024: विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से हटने के फैसले पर वायरल हुआ केविन पीटरसन का रिएक्शन

भारतीय सीनियर चयन समिति जल्द ही विराट कोहली के प्रतिस्थापन की घोषणा करेगी।

Virat Kohli and Kevin Pietersen
Virat Kohli and Kevin Pietersen. (Photo Source: Twitter)

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों से विराट कोहली (Virat Kohli) के हटने के फैसले के बाद पूर्व भारतीय कप्तान के सपोर्ट में सामने आए हैं।

केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए अपना सपोर्ट जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ का सहारा लिया और लोगों से टीम इंडिया के बल्लेबाजी सुपरस्टार के फैसले का ‘सम्मान’ करने का आग्रह किया।

केविन पीटरसन ने X पर विराट कोहली का नाम मेंशन किए बिना उनके सपोर्ट में पोस्ट में लिखा: “अगर कोई खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों से सीरीज से अपना नाम वापस लेता है, तो उसका सम्मान करें! बात खत्म!”

यहां देखिए Virat Kohli के लिए Kevin Pietersen की X पोस्ट

इस बीच, विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से हटने का अनुरोध किया था और बोर्ड ने स्टार बल्लेबाज के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। भारतीय सीनियर चयन समिति जल्द ही कोहली के प्रतिस्थापन की घोषणा करेगी।

यहां पढ़िए: चार साल बाद लौट रहा है BCCI का NAMAN Awards; इन दो भारतीयों को मिलेगा खास सम्मान

BCCI ने भारतीय फैंस से “इस दौरान विराट कोहली की गोपनीयता का सम्मान करने और उनके व्यक्तिगत कारणों को लेकर अटकलें लगाने से बचने” और “भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट सीरीज में आगामी चुनौतियों के लिए तैयार होने” के लिए सपोर्ट करने का भी आग्रह किया।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए भारत की टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?