Sarfaraz Khan नहीं उनके पिता लेने पहुंचे अवॉर्ड, तो फूट-फूटकर खूब रोया ये बल्लेबाज
बल्लेबाज Sarfaraz Khan को मिला माधवराव सिंधिया अवॉर्ड।
अद्यतन - Jan 24, 2024 1:37 pm

घरेलू क्रिकेट में आए दिन Sarfaraz Khan कोई ना कोई रिकॉर्ड बनाते रहते हैं, इस बल्लेबाज के लिए शतक और दोहरा शतक लगाना आम बात हो गई है। इस बीच युवा बल्लेबाज को BCCI ने उनकी मेहनत का फल दिया है और सरफराज को एक खास अवॉर्ड से नवाजा गया है। जिसके बाद ये खिलाड़ी इमोशनल नजर आया।
एक बार फिर से नहीं हुआ Sarfaraz Khan का टीम इंडिया में चयन
भले ही Sarfaraz Khan को BCCI की तरफ से खास अवॉर्ड मिला हो, लेकिन एक बार फिर से बल्लेबाज का टीम इंडिया से खेलने का सपना टूट गया है। जहां इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों से विराट ने अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद सभी को लग रहा था कि सरफराज को टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और विराट की जगह अब टीम में रजत पाटीदार की एंट्री हुई है।
जब Sarfaraz Khan का अवॉर्ड लेने पहुंचे उनके पिता
*बल्लेबाज Sarfaraz Khan को मिला माधवराव सिंधिया अवॉर्ड।
*2021-22 में रणजी में थे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज।
*वहीं सरफराज खान के पिता लेने पहुंचे थे ये वाला अवॉर्ड।
*बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी पर पिता के अवॉर्ड लेते हुए वीडियो किया शेयर।
ये इंस्टा स्टोरी शेयर की है बल्लेबाज Sarfaraz Khan ने

पिता के साथ लगातार पोस्ट शेयर करता रहता है ये बल्लेबाज
इस साल IPL में नजर नहीं आएगा ये खिलाड़ी
IPL 2024 को लेकर 1 महीने पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ था, जहां युवा बल्लेबाज सरफराज खान को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। ऐसे में ये बल्लेबाज इस साल आपको लीग खेलता हुआ नजर नहीं आएगा, इससे पहले सरफराज दिल्ली टीम का हिस्सा थे। लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे थे और उसके बाद दिल्ली टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। अब अगर किसी टीम का बल्लेबाज चोटिल होकर बाहर होता है, तो फिर सरफराज में कोई टीम दिलचस्पी दिखा सकती है। लेकिन फिलहाल ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है इस खिलाड़ी के लिए।