इंग्लैंड को सताने लगा हार का डर, अभ्यास के मामले में टीम नहीं छोड़ रही कोई भी कसर
हैदराबाद के मैदान पर इंग्लैंड टीम का अभ्यास जारी है टेस्ट मैच के लिए।
अद्यतन - Jan 24, 2024 3:01 pm

कल से इंग्लैंड टीम के सामने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की चुनौती होगी, WTC के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम रहने वाली है। जिसे देखते हुए इंग्लैंड टीम हैदराबाद के मैदान पर दिन-रात पसीना बहा रही है, साथ ही टीम के अभ्यास वाले वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ना जाने क्या साबित किया जा रहा है। इस बीच टीम का एक ओर वीडियो सामने आया है, जिसमें खिलाड़ी जमकर उछल-कूद कर रहे हैं और हैदराबाद के मौसम में खुद को ढालने में लगे हुए हैं।
पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान
दूसरी ओर इंग्लैंड टीम ने पहले टेस्ट के लिए अंतिम 11 का ऐलान भी कर दिया है, जहां इस अंतिम 11 से एक बड़ा नाम गायब है। जी हां, इंग्लैंड टीम ने हैदराबाद टेस्ट के लिए एक बड़ा फैसला लिया है, जहां इस टेस्ट में आपको टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। वैसे इंग्लिश टीम के लिए ये दौरा काफी लंबा रहने वाला है, इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे भारत के अलग-अलग शहरों में और इन टेस्ट मैचों के बीच लंबा-लंबा गैप भी देखने को मिलेगा। उसके बाद IPL 2024 का आगाज हो जाएगा, फिर जून महीने में टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू हो जाएगा।
कुछ ज्यादा ही खतरनाक अभ्यास कर रही है इंग्लैंड टीम
*हैदराबाद के मैदान पर इंग्लैंड टीम का अभ्यास जारी है टेस्ट मैच के लिए।
*इसी कड़ी में टीम के सोशल मीडिया पर आज एक नया वीडियो आया।
*इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी कैच पकड़ने का कर रहे हैं अभ्यास।
*खिलाड़ियों ने एक के बाद एक पकड़े कई कमाल के कैच।
इंग्लैंड ने ये नया वीडियो शेयर किया है सोशल मीडिया पर
हैदराबाद की गर्मी में इंग्लिश खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहे हैं बॉस
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग XI पहले टेस्ट मैच के लिए
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।