IND vs ENG 2024: पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश खिलाड़ी शोएब बशीर को VISA नहीं मिलने पर PM ऋषि सुनक ने भारत को सुनाई खरी-खोटी!
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा।
अद्यतन - जनवरी 24, 2024 6:22 अपराह्न

England’s tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के युवा अनकैप्ड स्पिनर शोएब बशीर (Shoaib Bashir) को यूएई से ही अपने घर वापस लौटना पड़ा और इसका कारण यह है कि वीजा मुद्दे के कारण उन्हें भारत में प्रवेश करने नहीं दिया गया।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आज 24 जनवरी को घोषणा की कि शोएब बशीर (Shoaib Bashir) को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि उन्हें अपने वीजा मुद्दों को हल करने के लिए UK लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इस मामले पर निराशा जाहिर की, जबकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी उम्मीद जताई कि बशीर का वीजा मुद्दा जल्द से जल्द सुलझ जाएगा।
अपने वीजा मुद्दे को सुलझाने के लिए इंग्लैंड लौटे Shoaib Bashir
आपको बता दें, शोएब बशीर (Shoaib Bashir) ने UAE में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था, लेकिन वह अपनी टीम के साथ 25 जनवरी से भारत में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए हैदराबाद के लिए उड़ान नहीं भर पाए थे। उन्हें वीजा संबधी कारणों से UAE में ही रुकना पड़ा था, क्योंकि उनके माता-पिता पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं।
जैसे ही शोएब बशीर (Shoaib Bashir) अपने वीजा मुद्दे को सुलझाने के लिए इंग्लैंड लौटे, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) के प्रवक्ता ने कहा कि यूके सरकार को उम्मीद है कि भारत की वीजा प्रक्रियाओं में ब्रिटिश नागरिकों के साथ उचित व्यवहार किया जाएगा।
“हमने पहले भी उन मुद्दों को उठाया है”
ऋषि सुनक के प्रवक्ता ने बीबीसी के हवाले से कहा, “मैं इस मामले की बारीकियों की जानकारी नहीं दे सकता। लेकिन मोटे तौर पर हमने पहले भी इस तरह के मुद्दों को उच्चायोग के समक्ष उठाया है। हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हम उम्मीद करते हैं कि भारत अपनी वीजा प्रक्रियाओं में हर समय ब्रिटिश नागरिकों के साथ उचित व्यवहार करेगा।
हमने पहले उन मुद्दों को उठाया है, जो पाकिस्तानी हेरिटेज वाले ब्रिटिश नागरिकों ने अनुभव किए हैं। हमने लंदन में भारतीय उच्चायुक्त के समक्ष वीजा के लिए आवेदन करने के उनके अनुभव के बारे में मुद्दे उठाए हैं।”