'वॉशिंग मशीन में छोड़ दिया' मिचेल मार्श की बिना नंबर वाली जर्सी पर मिचेल स्टार्क का मजाकिया जबाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘वॉशिंग मशीन में छोड़ दिया’ मिचेल मार्श की बिना नंबर वाली जर्सी पर मिचेल स्टार्क का मजाकिया जबाव

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मैदान पर बिना नंबर वाली जर्सी पहन कर उतरे हैं मिचेल मार्श

Mitchell Starc and Mitchell Marsh (Image Credit- Twitter)
Mitchell Starc and Mitchell Marsh (Image Credit- Twitter)

2019 में जब से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरूआत हुई है, तब से खिलाड़ी अपने नाम और नंबर वाली जर्सी को पहनकर खेलने उतरते हैं, जैसा कि व्हाइट बाॅल क्रिकेट में होता है। एशेज सीरीज 2019 में पहली बार खिलाड़ी खेल के सबसे पुराने प्रारूप में नाम और नंबर वाली जर्सी पहनकर खेलते हुए नजर आए थे।

हालांकि, आईसीसी के इस फैसले के बाद क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ियों ने एपेक्स क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले पर नाराजगी जताई थी। एक्सपर्ट का कहना था कि खेल के पुराने फाॅर्मेट के साथ छेड़छाड़ की जरूरत नहीं है। तो वहीं इस बात को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रेट ली और एडम गिलक्रिस्ट ने खुलकर अपनी राय फैंस के सामने रखी है।

लेकिन इसके बाद साल दर साल ये बात टेस्ट फाॅर्मेट में सामान्य हो गई, क्योंकि फैंस इस बात के आदी हो चुके थे। हालांकि, अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) क्रिकेट फैंस को 2019 से पहले के पुराने समय में ले गए हैं।

बता दें कि ब्रिसबेन गाबा में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मिचेल मार्श बिना नाम और नंबर वाली जर्सी पहनकर मैदान पर खेलने उतरे थे। इसके बाद क्रिकेट फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर इसके पीछे क्या बड़ी वजह है। तो वहीं अब इस बात को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) का मजाकिया जबाव सामने आया है।

बता दें कि खेल के दूसरे दिन जब ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान आधिकारिक ब्राॅडकास्टर ने मिचेल स्टार्क से पूछा कि मिचेल मार्श बिना नंबर और नाम की जर्सी पहनकर क्यों खेलने उतरे हैं तो स्टार्क ने मजाकिया अंदाज में कहा- मुझे लगता है कि वह इसे वाॅशिंग मशीन में भूल गया होगा।

देखें मिचेल स्टार्क के इस मजाकिया अंदाज की वीडियो

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?