शतक बनाने की थी केएल राहुल को इतनी जल्दी, गिफ्ट में देकर चले गए अपना विकेट - क्रिकट्रैकर हिंदी

शतक बनाने की थी केएल राहुल को इतनी जल्दी, गिफ्ट में देकर चले गए अपना विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने से चूके बल्लेबाज केएल राहुल आज।

KL Rahul (Image Credit- BCCI)
KL Rahul (Image Credit- BCCI)

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का आज दूसरे दिन का खेल हो रहा है, जहां एक बार फिर से केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। वहीं फैन्स को उम्मीद थी की केएल एक और धमाकेदार शतक अपने नाम करेंगे, लेकिन बल्लेबाजी की जल्दबाजी उनपर भारी पड़ गई।

केएल राहुल जैसा हाल हुआ यशस्वी का भी

दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल पहले दिन से ही तेज बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद आज उनका शतक लगना पक्का था। लेकिन इस युवा बल्लेबाज का एक खराब शॉट फैन्स को निराश कर गया। जहां यशस्वी 80 रन बनाकर आउट हो गए और अपने शतक से चूक गए, जिसके बाद राहुल और जडेजा ने मिलकर तेजी से बल्लेबाजी की। साथ ही खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 60 से ज्यादा रनों की बढ़त बना ली है।

ऐसी भी क्या जल्दबाजी थी आज केएल राहुल को भाई?

*इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने से चूके बल्लेबाज केएल राहुल।
*बल्लेबाज केएल आज हैदराबाद में 86 रन बनाकर हुए आउट।
*वहीं छक्का मारने के प्रयास में अपना कैच थमा बैठे केएल राहुल।
*इस समय टीम इंडिया का स्कोर हो चुका है 300 रनों के पार।

केएल राहुल ये कारनामा कर गए आज बल्लेबाजी के दौरान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

छक्के पर छक्के उड़ा रहा था आज ये बल्लेबाज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गिल और अय्यर फिर हुए फ्लॉप

अफ्रीका के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ भी शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का फ्लॉप प्रदर्शन जारी है, जहां मैच के दूसरे दिन दोनों ही बल्लेबाज फ्लॉप रहे और सस्ते में आउट हो गए। ऐसे में दोनों के प्रदर्शन पर काफी ज्यादा सवाल खड़े हो रहे हैं, साथ ही बाकी के 4 मैचों को लेकर अब टीम इंडिया में बदलाव होने पक्के हैं। इस सीरीज में कुल 5 टेस्ट मैच होंगे, जो WTC के लिहाज से काफी ज्यादा अहम है और इस सीरीज के पहले 2 टेस्ट मैच से विराट अपना नाम वापस ले चुके हैं। ऐसे में कोहली की जगह टीम में रजत पाटीदार को शामिल किया गया है, लेकिन उनको शायद ही मौका मिले अंतिम 11 में।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?